विप्रो के नए इगो ऐरा लैपटॉप

भारतीय पीसी मैन्यूफैकचर कंपनी विप्रो ने पीसी बाजार में नए लैपटॉप पेश किए हैं। इगो सीरीज के तहत लांच किए नए ऐरो लैपटॉप की खासियत है इसकी स्लिम बॉडी, लैपटॉप में दिए गए फंक्शनों को प्रयोग करना बेहद आसान है साथ ही देर तक काम करने पर यह हीट भी जरनेट नहीं करते।
लैपटॉप में दिए गए इंटरनल फिन्स काफी फास्ट रन करते है जिससे लैपटॉप गर्म नहीं होता और ज्यादा बेहतर परफार्मेंस देता है। चिकलेट की बोर्ड की वजह से यूजर को टाइपिंग करने में काफी सहूलियत रहती है।
ऐरा अल्ट्रा का भार कम तो नहीं है मगर इसकी डिजाइन काफी स्लिम है जिसकी वजह से इसे कैरी करने में कोई दिक्कत नहीं होती। विप्रो ने भारतीय बाजार अपनी नई लैपटॉप सीरीज को 55,000 रुपए की शुरुआती कीमत मे लांच किया है, कंपनी लैपटॉप की खरीद पर 1 साल की वारंटी भी दे रही है।
विप्रो ऐरो लैपटॉप में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 1.7 किलो भार
- 3 यूएसबी 2.0 पोर्ट
- 1.3 मेगापिक्सल कैमरा
- 1366 x 768 डिस्पले रेज्यूलूशन
- एचडीएमआई पोर्ट
- कार्ड रीडर
- 14 इंच की स्क्रीन
- 3जीबी एसएसडी मैमोरी
- स्टीरियो साउंड
- 64 बिट विंडो 7 अल्टीमेट
- 500 जीबी 2.5 इंच ड्राइव
- चिकलेट की बोर्ड
- स्टैंडर्ड लियॉन बैटरी
- 1 घंटे 40 मिनट बैटरी बैकप
- कीमत- 55,000 रुपए
Comments
Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








