Home
Computer

चार लाख रुपए का है आसुस का ये लैपटॉप!

By Agrahi

ताइवान की टेक कंपनी आसुस ने भारत में विश्व का पहला लिक्विड-कूल्ड लैपटॉप 'रिपब्लिक ऑफ गेमर्स' (आरओजी) जीएक्स700 लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप की कीमत 412,990 रुपये है। जाहिर इस कीमत को सुन कर आप चौंक गए होंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा, नई टेक्नोलॉजी और सुविधाओं से युक्त यह बेहतरीन मशीन डिटैचेबल आरओजी-हाइड्रो ओवर लॉकिंग कूलिंग माड्यूल है। यानि आप इसके कीबोर्ड ऑर मॉनिटर को अलग कर सकते हैं। यह छठी पीढ़ी के इंटेल मोबाइल के-एसकेयू (स्काईलेक) प्रोसेसर द्वारा चलता है।

 लिक्विड-कूल्ड लैपटॉप

लिक्विड-कूल्ड लैपटॉप

'रिपब्लिक ऑफ गेमर्स' (आरओजी) जीएक्स700, विश्व का पहला लिक्विड-कूल्ड लैपटॉप है'। जो कि ताईवानी कंपनी आसुस ने लॉन्च किया है।

हाइड्रो ओवरलॉकिंग

हाइड्रो ओवरलॉकिंग

इसकी हाइड्रो ओवरलॉकिंग (कंप्यूटर हार्डवेयर घटक की गति तेज करने का एक विन्यास है) टेक्नोलॉजी केवल इसकी ठंडी रहने की क्षमताएं ही नहीं बढ़ाती बल्कि इसके ओवरलॉकिंग को अधिक बेहतर करने की संभावना को भी बढ़ाती है।

बढ़ा सकता है स्पीड

बढ़ा सकता है स्पीड

यह 48 प्रतिशत तक अपनी गति को बढ़ा सकता है और इसकी 64जीबी डीडीआर4 मेमोरी भी 43 प्रतिशत तक ओवरलॉक हो सकती है।

डिस्प्ले

डिस्प्ले

इस लैपटॉप में 17.3 इंच की 4के युएचडी मॉनिटर दिया है, जो कि जी-सिंक टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसका रेजोल्यूशन 3840*2160 पिक्सल है।

केवल आर्डर पर होगा उपलब्ध

केवल आर्डर पर होगा उपलब्ध

आसुस आरओजी जीएक्स700 केवल आर्डर पर उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 4,12,990 रुपए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
World's first liquid cooled laptop asus rog gx7000 launched in India. Price of this laptopo is 4,12,990 rupees.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X