Home
Computer

जीनियस ने पेश किया दुनियां का सबसे छोटा कंप्‍यूटर माउस

By Super
जीनियस ने पेश किया दुनियां का सबसे छोटा कंप्‍यूटर माउस
आज के तकनीकी युग में कौन सा नया गैजेट बाजार में आ जाए कोई नहीं जानता। कंप्‍यूटर, लैपटॉप तो अब आम हो चुके है, लैपटॉप हो या कंप्‍यूटर दोनों में बिना माउस के काम करना बेहद मुश्किल काम है लैपटॉप में तो आप काम चला भी सकते हैं मगर पीसी में बिना माउस के कुछ नहीं कर सकते। पीसी एसेसीरीज निर्माता कंपनी जीनियस ने एक ऐसा माउस पेश किया है जिसे आप अपनी जेब में बड़े आराम से रख सकते हैं साथ ही इसका लुक आपको अपना दीवाना बना देगा। इस माउस का आकार इसकी सबसे बड़ी खासियत है।

पीसी एसेसीरीज बनाने वाली कंपनी जीनीयस से दुनियां का सबसे छोटा पीसी माउस बाजार में पेश किया है। माउस को कंट्रोल करने के लिए वॉयरलैस थंब करसर दिया गया है जो ट्रैक बॉल की तरह कार्य करता है। माउस को आप बड़ी अंगूठी की तरह पकड़ कर प्रयोग कर सकते हैं। इसका भार मात्र 12 ग्राम है जो अन्‍य माउस के मुकाबले काफी कम है। माउस में 1000 डीपीआई सेंसिविटीक का प्रयोग किया गया है जिससे इसकी सेंस तकनीक काफी अच्‍छी है। माउस में ज्‍यादा दूरी रेंज के लिए 2.4 गीगा हर्ट की वॉयरलैस कनेक्‍टीविटी दी गई है जो 10 मीटर की दूरी से भी

काफी अच्‍छा रिस्‍पांस करता है। माउस में दिया गया यूएसबी नैनो/पीको रिसीवर स्‍लॉट माउस और कंप्‍यूटर के बीच बेहतर कनेक्‍टीविटी प्रदान करता है। माउस की डिजाइन काफी यूजर फ्रेंडली है, माउस में क्लिक और करसर को मूव करने के लिए ऊपर और दांए,बांए बटन मौजूद हैं। माउस की डिजाइन और परफार्मेंस के लिए आईएफ एवार्ड भी मिल चुका है। ज्‍यादातर वॉयरलैस माउस या अन्‍य एसेसीरीज में पावर के लिए पेंसिल सेल का प्रयोग किया जाता है जिन्‍हें

बार-बार बदलना पड़ता है। मगर इस छोटे से माउस में लियॉन बैटरी इनबिल्‍ड है जिसे एक बार फुल चार्ज करने बाद काफी दिनों तक प्रयोग किया जा सकता है। भारत में फिलहाल यह जीनियस का यह माउस ब्रिकी के लिए उपलब्‍ध नहीं है मगर भारत के बाहर इस नन्‍हें माउस की कीमत $69.99 यूएस डॉलर के करीब है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X