फरवरी में लांच होगा 3 हजार रुपये की कीमत वाला आकाश

लखनऊ। गरीब व जरूरतमंद छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर एक ऐसा कम्प्यूटर तैयार किया गया है जो दुनिया का सबसे सस्ता कम्प्यूटर होगा। आकाश नाम का यह कम्प्यूटर मात्र तीन हजार रुपये में उपलब्ध होगा। इसे बनाने वाली कम्पनी डाटाविंड ने अगले साल फरवरी तक इसे बाजार में उतारने का दावा किया है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीत सिंह तूली ने राजधानी लखनऊ में इस कम्प्यूटर की विशेषता गिनाते हुए कहा कि भारत जैसे देश में जहां प्रति व्यक्ति आय कम है किसी आम माता-पिता के लिए बच्चों को कम्प्यूटर खरीद कर देना कठिन है। ऐसी स्थित में मात्र तीन हजार रुपये में मिलने वाला डाटाङ्क्षवड का यूबीस्लेट टैबलेट अधिकांश भारतीयों के सपनों को पूरा करेगा। इस यूबीस्लेट में इंटरनेट का उपयोग भी किया जा सकता है।
इससे विद्यार्थियों के सामने सूचना और ज्ञान की एक पूरी दुनिया होगी। तूली ने कहा कि बाजार में सस्ते यूबीस्लेट पेश करने के साथ ही कम्पनी की योजना केवल 99 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट सुविधा देने की भी है। तूली ने कहा कि इंटरनेट केवल संवाद का साधन नहीं है बल्कि यह व्यवसाय का एक सशक्त साधन है जिसका यथासंभव उपयोग करना लाभदायक है।
उन्होंने कहा कि कंपनी यूबीस्लेट के माध्यम से आम आदमी की तरक्की में बाधक बनी दीवार.डिजिटल डिवाइड को तोडऩा चाहती है ताकि आम बच्चों को सही परवरिश देकर इस योग्य बनाया जा सके कि वे दुनिया के किसी भी क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर सकें। गौरतलब है कि डाटाङ्क्षवड द्वारा तैयार इस टैबलेट को हाल में ही भारत सरकार ने .आकाश. नाम दिया था।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications