Home
Computer

ये है दुनिया का सबसे पतला टैबलेट

ये है दुनिया का सबसे पतला टैबलेट

सबसे पतले फोन के बाद जल्‍द दुनिया का सबसे पतला टैबलेट भी पीसी बाजार में आ चुका है। पीसी क्षेत्र की जानी मानी कंपनी तोशीबा ने एक्‍साइट 10 नाम से इस टैबलेट को लांच किया है।

टैबलेट को दो मॉडलों 16 जीबी और 32 जीबी में लांच किया गया है। 10 इंच स्‍क्रीन साइज के तोशीबा एक्‍साइट 16 जीबी मॉडल को 26,698 और 32 जीबी टैबलेट को 30,220 रुपए में लांच किया गया है। एक तरह से देखा जाए तो तोशीबा के एक्‍साइट 10 की कीमत एप्‍पल आईपैड के 16 जीबी मॉडल से 1,511 रुपए ज्‍यादा है।

0.30 इंच पतला है नया टैबले

अगर एप्‍पल आईपैड 2 से तोशीबा एक्‍साइट 10 के साइज की तुलना करें तो आईपैड 2 (0.34इंच) के मुकाबले एक्‍साइट 10 (0.30इंच) टैबलेट ज्‍यादा पतला है। जिससे इसका लुक तो आकर्षक लगता ही है साथ में इसका भार भी कम हो गया है जो कैरी करने में यूजर को सहूलियत प्रदान करता है।

तोशीबा एक्‍साइट 10 में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • 10 इंच की बड़ी स्‍क्रीन

  • 1,280 x 800 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट

  • OMAP 4430 मल्‍टीकोर प्रोसेसर

  • 1.2 गीगाहर्ट स्‍पीड

  • 2 मेगापिक्‍सल फ्रंट फेसिंग कैमरा

  • 5 मेगापिक्‍सल का रियर फेसिंग कैमरा

  • लिड लाइट सपोर्ट

  • 16 जीबी और 32 जीबी मैमोरी ऑप्‍शन

  • माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट

  • वाईफाई, ब्‍लूटूथ

  • जायरो सेंसर, एसलरोमीटर, जीपीएस

  • स्‍टीरियो स्‍पीकर

  • कीमत- 16 जीबी मैमोरी 26,698 रुपए

  • 32 जीबी मैमोरी 30,220 रुपए

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X