Home
Computer

Xiaomi ने लॉन्च की Xiaomi 32 Inch Smart TV A32 2024, कीमत जानकर होगी हैरानी

Xiaomi ने अपनी Smart Tv A Series 2024 को लॉन्च कर दिया है। कम बजट में नया टीवी खरदीने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी ने 32 Inch Smart TV A32 2024 मॉडल को पेश कर दिया है।

Xiaomi का दावा है कि यह नया स्मार्ट टीवी 4 स्टार BEE सर्टिफिकेशन के साथ आ रहा है, जो कि पिछले मॉडल्स की तुलना में बिजली की बचत करने में मदद करेगा। चलिए जानते हैं कि इस नए मॉडल की कीमत और फीचर्स के बारे में।

Xiaomi ने लॉन्च की Xiaomi 32 Inch Smart TV A32 2024

Xiaomi 32 Inch Smart TV A32 2024 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्ट टीवी को कंपनी ने बैजेल लेस डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। 32 इंच HD डिस्प्ले के साथ आने वाले इस स्मार्ट टीवी में विविड पिक्चर इंजन का इस्तेमाल किया गया है। वहीं कंपनी का कहना है कि यह टीवी ग्राहकों को बाइब्रेंट कलर्स के साथ हर फ्रेम में बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी और क्लियरिटी प्रदान करेगी।

फीचर्स: फीचर्स के बारें में बात करें तो इस स्मार्ट टीवी में लो लेटेंसी मोड और मल्टीपल कनेक्टिविटी पोर्ट्स के साथ डुअल-बैंड Wi-Fi और मिराकास्ट जैसे खास फीचर्स को जोड़ा गया है। इसके अलावा यह टीवी Google TV को भी सपोर्ट करेगी।

स्टोरेज: इस टीवी में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्ट टीवी में 20 वॉट डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है। Xiaomi 32 Inch Smart TV A32 2024 में कंपनी ने Xiaomi टीवी के एडवांस वर्जन Xiaomi TV+ को शामिल किया है। कंपनी का कहना है कि Xiaomi TV+ की मदद से ग्राहक बिना अतिरिक्त पैसे खर्च किए 150 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स देखने में सक्षम होंगे।

Xiaomi TV+ की कीमत

Xiaomi के इस नए स्मार्ट टीवी का 32 इंच मॉडल ग्राहकों को 13,499 रुपये में मिलेगा। लेकिन ग्राहक टीवी खरीदते समय ICIC बैंक क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट करेंगे तो आपको 1,000 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi launches Xiaomi 32 Inch Smart TV A32 2024, you will be surprised to know the price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X