Home
Computer

इस लैपटॉप के साथ हर महीने फ्री मिलेगा 4जीबी 4जी डाटा!

श्याओमी ने चाइना मोबाइल के साथ कोलैबोरेशन में लैपटॉप पेश किया है, इस लैपटॉप में एक खास बात।

By Agrahi

श्याओमी एमआई ने अपने एमआई नोटबुक एयर लैपटॉप का नया वर्जन पेश किया है। यह नया लैपटॉप LTE कैट 4जी कनेक्टिविटी के साथ आता है। विंडोज़ 10 के साथ आने वाला यह लैपटॉप चाइना मोबाइल के साथ कोलैबोरेशन में लॉन्च किया गया है। इस लैपटॉप में टेलिकॉम ऑपरेटर के नेटवर्क का सपोर्ट भी दिया गया है, जिसके लिए अलग सिम कार्ड की जरुरत नहीं पड़ती है।

इस लैपटॉप के साथ हर महीने फ्री मिलेगा 4जीबी 4जी डाटा!

एमआई नोटबुक एयर लैपटॉप के साथ कंपनी ने घोषणा की है यूज़र्स को इसके साथ 4जीबी 4जी डाटा फ्री मिलेगा, वो भी हर महीने। इसका मतलब एक साल में करीब 48जीबी डाटा। लैपटॉप के 12.5 इंच मॉडल की कीमत सीएनवाई 4,699 रखी गई हैं, यानी की करीब 46,500 रुपए है। जबकि 13.3 इंच मॉडल की कीमत सीएनवाई 6,999 यानी करीब 69,500 रुपए है।

इस लैपटॉप के साथ हर महीने फ्री मिलेगा 4जीबी 4जी डाटा!

12.5 इंच एमआई नोटबुक एयर 4जी में फुल एचडी डिस्प्ले रेसोल्यूशन है, जिसमें इंटेल कोर एम3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4जीबी रैम भी दी गई है और 128जीबी एसएसडी है। लैपटॉप में में वाईफाई, ब्लूटूथ, एकेजी ड्यूल स्पीकर्स और डॉल्बी डिजिटल सराउंड साउंड सिस्टम दिया है।

कंपनी ने इसमें 11.5 घंटों तक चलने वाली बैटरी दी है। यह एचडीएमआई पोर्ट के साथ आता है। इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हैडफ़ोन जैक दिया गया है।

इस लैपटॉप के साथ हर महीने फ्री मिलेगा 4जीबी 4जी डाटा!

13.3 इंच के एमआई नोटबुक एयर में सिक्स्थ जनरेशन का इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर है। इसमें 1जीबी जीडीडीआर5 रैम, 8जीबी डीडीआर4 रैम और 256जीबी पीसीएलई एसएसडी दी है।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Mi air notebook 4G comes with free 4GB 4G data every month. Read more
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X