Xiaomi Pad 6S Pro 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जाने कीमत
Xiaomi Pad 6S Pro को Xiaomi 14 Ultra के साथ गुरुवार, 22 फरवरी को चीन में लॉन्च किया गया था । टैबलेट Xiaomi Pad 6 लाइनअप में शामिल हो गया है, जिसमें Xiaomi Pad 6 , Xiaomi Pad 6 Pro और Xiaomi Pad 6 Max मॉडल शामिल हैं।
नया लॉन्च किया गया पैड 6S Pro 12.4 इंच डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन चिपसेट, बड़ी बैटरी और डुअल रियर कैमरे के साथ आता है। टैबलेट स्मार्ट टच कीबोर्ड और स्टाइलस जैसी एक्सेसरीज को सपोर्ट करता है। यह तीन कलर ऑप्शनो और चार रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Xiaomi Pad 6S Pro की कीमत: चीन में Xiaomi Pad 6S Pro की कीमत 8GB + 256GB ऑप्शन के लिए लगभग 38,000 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत लगभग 41,400 रुपये है। टॉप-ऑफ-द-लाइन 16GB + 1TB ऑप्शन लगभग 51,800 रुपये में लिस्टेड है। टैबलेट को ब्लैक , ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
एक स्मार्ट टच कीबोर्ड और Xiaomi फोकस स्टाइलस को लगभग 7,500 रुपये और लगभग 5,700 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Xiaomi Pad 6S Pro स्पेसिफिकेशन : Xiaomi Pad 6S Pro में 12.4 इंच 6K (3,048 x 2,032 पिक्सल) एलसीडी स्क्रीन है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, TÜV रीनलैंड लो ब्लू लाइट है।
क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC पर बेस्ड है, Xiaomi Pad 6S Pro 16GB तक LPDDR5x और 1TB तक UFS4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। टैबलेट Xiaomi के नए हाइपरओएस आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है।

कैमरा की बात करें, तो Xiaomi Pad 6S Pro में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट कैमरे में 32-मेगापिक्सल OV32C सेंसर है जो 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
Xiaomi Pad 6S Pro में 10,000mAh की बैटरी है जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह चार माइक्रोफोन के साथ डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले क्वाड स्पीकर से लैस है। टैबलेट डॉल्बी विजन तकनीक को भी सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications







