ग्लोबल मार्केट में आया Xiaomi TV Max 100, 100 इंच वाला टीवी देगा परफेक्ट विजुअल क्वालिटी
Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में अपना एक नया टीवी लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने 100 इंच वाले टीवी Xiaomi TV Max 100 को मार्केट में पेश किया है। यह स्मार्ट टीवी 4K UHD मॉडल शार्प और बेहतर विजुअल की सुविधा प्रदान करता है। यह गेमिंग के लिए भी काफी बेहतर है।
Xiaomi TV Max 100 एक्युरेट और वाइब्रेंट कलर्स के लिए 94% DCI-P3 कलर गेमट को कवर करता है। चलिए Xiaomi TV Max 100 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

Xiaomi TV Max 100 स्पेसिफिकेशंस
इस टीवी में 100 इंच की 4K UHD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 3,840x2,160 पिक्सल और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले फुल-एरे लोकल डिमिंड और 4K 120 हर्ट्ज MEMC टेक्नोलॉजी के साथ-साथ स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए बेहतर विजुअल प्रदान करता है।
Xiaomi TV Max 100 एंड्रॉयड टीवी 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। यह स्मार्ट टीवी YouTube, Amazon Prime Video और Apple Tv जैसे प्लेटफॉर्म्स से स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करता है और Google Chromecast और मीराकास्ट के जरिए वायरलेस कंटेंट शेयरिंग की सुविधा देता है।
इसके अलावा यह स्मार्ट टीवी होम कंट्रोल हब के तौर पर भी काम करता है, जो कि कंपनी के रोबोट वैक्यूम X20 जैसे स्मार्ट डिवाइसेज के साथ कंपेटिबल है। इस टीवी को Google Assistant वॉयस कमांड के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।
Xiaomi TV Max 100 में मौजूद अन्य सुविधाएं
इस टीवी के ऑडियो सिस्टम की बात करें तो इसमें डॉल्बी एटमॉस और DTC को सपोर्ट करने वाले दो 15 वॉट स्पीकर शामिल हैं, जो एक शानदार साउंड एक्सपीरियंस प्रोवाइड करते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 6 और HDMI 2.1 CIC, USB 2.0 और ईथरनेट जैसे कई पोर्ट दिए हैं।
टीवी के डिजाइन में एक स्लीक, बेजल लेस मैटल फ्रेम और स्टैंड है, जो कि अपने बड़े साइज के बाद भी स्टायलिश लुक को कैरी करता है। बता दें कि कंपनी ने अभी तक Xiaomi TV Max 100 की कीमत या रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications







