Home
Computer

पीसी बाजार में लांच हुआ 7,500 रुपए का नया टैबलेट

पीसी बाजार में लांच हुआ 7,500 रुपए का नया टैबलेट

आकाश्‍ा के बाद जैसे कंपनियों के बीच सस्‍ते टैबलेटों की एक होड़ सी लग गई है, अब हर पीसी निर्माता कंपनी पीसी बाजार में सस्‍ते टैबलेट लांच कर रही है।  न्‍यूयार्क बेस्‍ड सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर डेवलपर कंपनी एक्‍सटेक ने नया 7 इंच टैबलेट लांच किया है जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

टैबलेट में लेटेस्‍ट आईस्‍क्रीम सैंडविच ओएस दिया गया है, आपको जानकर हैरानी होगी लेटेस्‍ट ओएस के बावजूद टैबलेट को मात्र 7,500 रुपए में लांच किया गया है, दूसरे फीचरों पर नजर डालें तो एक्‍सटेक्‍स में 1.5 गीगाहर्ट का सीपीयू और 16 जीबी की इंटरनल हार्ड डिस्‍क दी गई है।

इसके अलावा 2 मेगापिक्‍सल फ्रंट फेसिंग कैमरा और 7 इंच की स्‍क्रीन मौजूद है। आप चाहें तो इसकी मैमोरी को मिनी एसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 48 जीबी तक एक्‍पेंड भी कर सकते हैं। अगर आप एक्‍सटेक्‍स टैबलेट को खरीदना चाहते हैं तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा क्‍योंकि भारत में इसे आने में थोड़ा समय लग सकता है।

एक्‍सटेक्‍स में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • 1.5 गीगाहर्ट सीपीयू

  • 16 जीबी इंटरनल हार्ड डिस्‍क

  • 1जीबी रैम

  • 2मेगापिक्‍सल फ्रंट कैमरा

  • 7 इंच की टच स्‍क्रीन

  • 800 x 480 स्‍क्रीन रेज्‍यूलूशन

  • एचडीएमआई पोर्ट

  • आईस्‍क्रीम सैंडविच 4.0.3 ओएस

  • 48 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी

  • मिनी एसडी कार्ड स्‍लॉट

  • वाईफाई

  • कीमत- 7,500 रुपए
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X