याहू ने लांच किया नया वेबप्लेयर

याहू के अनुसार, यह प्लेयर याहू प्लेयर, यू ट्यूब, एमपीथ्री, डटलूएमए सहित कई ऑडियो व वीडियो फॉर्मेट्स को सपोर्ट करता है। यूजर्स इसमें अपनी खुद की प्ले-लिस्ट भी सेव कर सकते हैं। चूंकि इस प्लेयर की तकनीकी बनावट बहुत सरल है, इसलिए इस प्लेयर की सहायता से यूजर्स अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर किसी भी वीडियो को शेयर कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें केवल कोड की एक लाइन अपने ब्लॉग या वेबसाइट में जोड़नी होगी। कोड की यह लाइन ब्लॉग या वेबसाइट में जोड़ लेने पर यह प्लेयर खुद ही वेब-पेज को स्कैन कर लेगा और उस पेज पर उपलब्ध सभी ऑडियो व वीडियो फाइलें अपने आप ही इस
प्लेयर से कनेक्ट हो जाएँगी। इसके बाद उस फाइल के साथ दिखाई देने वाली 'प्ले" बटन को क्लिक करके यूजर्स उस फाइल को प्ले कर सकेंगे। साइट के किसी एक वीडियो को प्ले करते ही अन्य सभी वीडियो भी प्ले लिस्ट में दिखाई देने लगेंगे, और उन्हें प्ले करने के लिए भी केवल उन पर क्लिक करने की आवश्यकता होगी।माना जा रहा है कि याहू का यह वेब-प्लेयर आगे चलकर 'याहू मीडिया प्लेयर" के रूप में भी उपलब्ध होगा।याहू को उम्मीद है कि भविष्य में अधिकांश ब्लॉगर्स व पब्लिशर्स द्वारा इसी प्लेयर का उपयोग किया जाएगा। हालाँकि, अभी इस प्लेयर का बीटा वर्जन ही उपलब्ध है, इसलिए अभी इसका प्रयोग केवल एचटीएमएल व जावा आधारित वेबपेजों पर ही किया जा सकता है। लेकिन आशा की जा रही है कि जल्द ही यह सभी तरह के वेबपेजों के लिए उपलब्ध होगा।
इस प्लेयर के बार में अधिक जानकारी के लिए याहू वेबप्लेयर की आधिकारिक वेबसाइट http://webplayer.yahoo.com/ देखें।


Click it and Unblock the Notifications








