जल्द आ रहा है जेडटीइ का पावरफुल टैबलेट वी 9

नए टैबलेट में 2.1 वर्जन का एक्लेयर आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जिसे बाद में 2.2 उन्नत वर्जन से अपडेट भी किया जा सकता है। बड़ील स्क्रीन साइज के टैबलेट किसे नहीं पसंद है वी 9 में भी 7 इंच की टच स्क्रीन दी गई है जो 480 X 800 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है जिससे स्क्रीन की पिक्चर क्वलिटी अन्य टैब के मुकाबले ज्यादा बेहतर मिलती है।
जेडटीई वी 9 में 3.15 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो 2048 X 1536 पिक्सल रेल्यूलूशन को सपोर्ट करता है हाइ रेज्यूलूशन होने के कारण कैमरे से की गई वीडियो रिकार्डिंग बड़ी स्क्रीन पर देखने में धूंधलाती नहीं है। टबलेट में दिया गया मैमोरी का ऑपशन भी आपको पसंद आएगा। मूवी और वीडियो के अलावा अन्य डेटा सेव करने के लिए वी 9 में अच्छी इंटनल मैमोरी के साथ 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी का ऑप्शन दिया गया है।
वी 9 में आपको फास्ट डेटा प्रोससिंग स्पीड मिलती है जो डिपेंड करती है रैम और रोम में वी 9 में 512 एमबी रैम और 512 एमबी रोम दी गई है जो टैब को फास्ट स्पीड प्रोवाइड करती है। इसके आलवा आप टैब में 3जी और वाईफाई 802.11 बीजीएन वर्जन से फास्ट नेट कनेक्टविटी प्राप्त कर सकते हैं।
बात आती है बैटरी बैकप की अन्य टैब से वी 9 की तुलना करें तो इसका पावर बैकप आप को काफी पसंद आएगा। टैब में लगी 3400 एमएएच की बैटरी 500 घंटे का स्टैंडबाय टाइम प्रोवाइड करती है। इनते ढेर सारे फीचरों से लैस जेडटीई का वी9 भारत में 16,000 की अनुमानित कीमत में लांच किया जाएगा ।


Click it and Unblock the Notifications