Home
Computer

आ गया एक और 5,000 रुपए का एंड्रॉयड टैबलेट

आ गया एक और 5,000 रुपए का एंड्रॉयड टैबलेट

टैबलेट मैन्‍यूफैक्‍चर कंपनी जेडटीई ने पीसी बाजार में 7 इंच स्‍क्रीन साइज का नया टैबलेट लांच किया है। नए टैबलेट को बजट टैबलेट की रेंज में लांच किया है, ऑप्‍टिक नाम का नया टैबलेट एंड्रॉयड 3.2 हनीकांब प्‍लेटफार्म पर रन करता है।

टैबलेट में दिया गया ड्युल कोर सीपीयू फास्‍ट प्रोसेसिंग प्रोवाइड करता है। इसके अलावा इसमें 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई जो कम ही टैबलेट में उपलब्‍ध है। टैबलेट की नीचे और ऊपर रबर की कोटिंग दी गई है जो यूजर को टैबलेट कैरी करते समय अच्‍छी ग्रिप प्रोवाइड करता है।

ऑप्‍टिक में लगा लाइट सेंसर रोशनी के हिसाब से ऑटोमेटिक टैबलेट स्‍क्रीन को एडजेस्‍ट कर देता है। वीडियो चैटिंग और फोटो कैपचरिंग करने के लिए जेडटीई ऑप्‍टिक में फ्रंट 2 मेगापिक्‍सल और रियर 5 मेगापिक्‍सल कैमरा दिया गया है।

कुल मिलाकर कम कीमत में जेडटीई अपने टैबलेट में कई अच्‍छे फीचर प्रोवाइड कर रहा है जो आपको पसंद आएंगे। जेडटीई ने ऑप्‍टिक को टैबलेट बाजार में 5,000 रुपए की अनुमानित कीमत में लांच किया है ।

जेडटीई ऑप्‍टिक में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • कैंडी बार शेप

  • 7 इंच की टच स्‍क्रीन

  • 1280 x 800 पिक्‍सल स्‍क्रीन सपोर्ट

  • 400 ग्राम भार

  • एंड्रॉयड 3.2 हनीकांग ओएस

  • स्‍नैप ड्रैगन 1.3 गीगाहर्ट ड्युल कोर सीपीयू

  • क्‍वॉलकॉम MSM8660 चिप

  • फ्रंट 2 मेगापिक्‍सल कैमरा

  • रियर 5 मेगापिक्‍सल कैमरा

  • 1 जीबी रैम

  • 16 जीबी इंटरनल मैमोरी

  • माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट

  • 3जी सपोर्ट

  • जीपीएस

  • 3.5 एमएम ऑडियो जैक

  • कीमत- 5000 रुपए
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X