6000mAh की बैटरी वाले बेस्ट स्मार्टफोन पर मिल रहा है लूट डिस्काउंट
जब भी हम कोई नया मोबाइल लेने का प्लान बनाते हैं तो कई चीजों का ध्यान रखते हैं और उसके बारे में सोचते हैं और उसमें से एक यह है कि स्मार्टफोन में बैटरी कितनी होनी चाहिए और कैमरा फीचर क्या मिलने वाले हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बैटरी होती है क्योंकि अगर हमें बड़ी बैटरी मिलती है तो फोन चार्ज भी लंबे समय तक रहता है। इस कारण हमारा मकसद यही होता है कि जितनी हो सके उतनी बड़ी बैटरी मिले और बजट भी ठीक-ठाक हो। तो आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन बताने वाले हैं जिसमें 6000mAh की बैटरी मिलती है और कीमत भी ठीक-ठाक है, तो आइए नजर डालते हैं अमेजॉन पर उपलब्ध उन 6000mAh की बैटरी वाले स्मार्टफोन पर।

6000mAh की बैटरी वाले बेस्ट स्मार्टफोन पर मिल रहा है लूट डिस्काउंट
Samsung Galaxy M12
सैमसंग गैलेक्सी एम 12 एक बेहतरीन बजट स्मार्टफोन है और अमेजॉन पर काफी ज्यादा पसंद भी किया गया है। यह 6000mAh की बैटरी के अलावा 4GB RAM, 64GB स्टोरेज, 8nm प्रोसेसर 48 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा और 90hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसकी मूल कीमत 12999 रुपये है लेकिन अभी 12% की छूट मिल रही है। यानी 1500 रुपये के डिस्काउंट के बाद इस मोबाइल फोन को आप अभी 11499 रुपये में खरीद सकते हैं। अमेज़न पर एक लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस फोन को 4.1 की रेटिंग दी है।
Samsung Galaxy M21 2021 एडिशन
सैमसंग गैलेक्सी एम 21 2021 एडिशन एक बेहतरीन बजट स्मार्टफोन है और अमेजॉन पर काफी ज्यादा पसंद भी किया गया है। यह 6000mAh की बैटरी के अलावा चारकोल ब्लैक कलर, 4GB RAM, 64GB स्टोरेज, धाँसू कैमरा फीचर के साथ आता है। इसकी मूल कीमत 14999 रुपये है लेकिन अभी 13% की छूट मिल रही है। यानी 2000 रुपये के डिस्काउंट के बाद इस मोबाइल फोन को आप अभी 12999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को 2 लाख से ज्यादा यूजर्स ने 4.2 की रेटिंग दी है।
realme narzo 50A
रियलमी नार्जो 50A जो ऑक्सीजन ब्लू कलर, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें हिलियो G85 प्रोसेसर, 50MP एआई ट्रिपल कैमरा और 6000mAh की बैटरी के साथ Amazon पर उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन पर अभी 12% की छूट मिल रही है यानी इसकी मूल कीमत 12999 रुपये है लेकिन 1500 रुपये के डिस्काउंट के बाद 6000 एमएएच की बैटरी वाले स्मार्टफोन को आप महज 11499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसको भी अमेजॉन पर काफी पसंद किया गया है और 4.2 की रेटिंग मिली है।
Tecno Spark 7
टेक्नो स्पार्क 7 जो मोर्फ़स ब्लू कलर, 2GB RAM और 32GB स्टोरेज के साथ आने वाला एक सबसे अच्छा बजट स्मार्टफोन है जिसमें 6000mAh की बैटरी, 16 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। इस पर अभी 14% की छूट भी मिल रही है यानी इसकी मूल कीमत तो 8999 रुपये है लेकिन 1300 रुपये के डिस्काउंट के बाद आप इसको अभी 7699 रुपये में खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है जिन का बजट 8000 रुपये तक है।
तो अगर आप भी कोई बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसका बजट भी कम हो और ऊपर से बैटरी भी 6000mAh तक की मिलती है, तो आप इनमें से कोई एक को खरीद सकते हैं क्योंकि इन सभी फोन को Amazon पर यूजर्स द्वारा पसंद भी बहुत किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications