सिर्फ लैपटॉप नहीं, अब फोन भी! Acer का धमाका ₹10,000 में, नए स्मार्टफोन की सेल चालू
लैपटॉप और स्मार्ट टीवी बनाने के लिए मशहूर Acer ने कुछ दिन पहले स्मार्टफोन मार्केट में भी एंट्री कर ली। कंपनी ने बीते दिनों Acer Super ZX और Acer Super ZX Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। आज से इनकी पहली सेल लाइव हो चुकी है।
अगर आप कम दाम में नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए ये बेस्ट चॉइस हो सकते हैं। पहली सेल में क्या ऑफर दिए जा रहे हैं और इनमें क्या स्पेक्स मिलते हैं।

Acer Super ZX, Super ZX Pro इंडिया प्राइस
Acer Super ZX की शुरुआती कीमत 9,990 रुपये और Acer Super ZX Pro की कीमत 17,990 रुपये है। दोनों लेटेस्ट फोन को आप शाम 6 बजे से अमेजन से खरीद पाएंगे।
Acer Super ZX स्पेसिफिकेशन
एसर सुपर ZX में 6.8 इंच Full HD+ स्क्रीन दी गई है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर लगा हुआ है। इसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 64MP मेन कैमरा, 2MP मैक्रो सेंसर और 13MP का सेल्फी सेंसर मिलता है। फोन में 33W Fast Charging को सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Acer Super ZX Pro में कैसी हैं खूबियां?
एसर सुपर ZX प्रो में 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें मल्टीटास्किंग और गेमिंग जैसे टास्क हैंडल करने के लिए MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। इसमें Acer Super ZX जैसा ही कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
दोनों के बीच फर्क?
दोनों फोन में मेन फर्क प्रोसेसर का है। बेस वेरिएंट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 है तो प्रो मॉडल में अपग्रेड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर है। बेस वेरिएंट में दी गई डिस्प्ले का साइज प्रो मॉडल की डिस्प्ले से बड़ा है। इसके अलावा कैमरा सेटअप दोनों में एक जैसा ही है।


Click it and Unblock the Notifications








