Flipkart Big Billion Days से पहले Realme P3 Ultra पर ₹6,000 की बड़ी कटौती
Flipkart Big Billion Days Sale 2025 23 सितंबर से शुरू होने वाली है। लेकिन सेल शुरू होने से पहले ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ग्राहकों को दमदार ऑफर्स दिखाने लगा है। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है Realme P3 Ultra, जिस पर कंपनी ने सीधे ₹6,000 की बड़ी कटौती कर दी है।
यह ऑफर फोन को पहले से कहीं ज्यादा किफायती बना देता है। आइए इस डील के बारे में जान लेते हैं।

Realme P3 Ultra पर जबरदस्त डिस्काउंट
Flipkart पर Realme P3 Ultra का 8GB + 128GB वेरिएंट ₹21,999 में उपलब्ध है। खास बात यह है कि चेकआउट के वक्त एक ₹1,000 का कूपन ऑटो-अप्लाई हो जाता है, जिससे फोन की इफेक्टिव कीमत घटकर सिर्फ ₹20,999 रह जाती है।
यह फोन मार्च में ₹26,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। यानी ग्राहक बिना किसी बैंक ऑफर या कूपन कोड के सीधे ₹6,000 तक की बचत कर सकते हैं।
दमदार फीचर्स से लैस स्मार्टफोन
Realme P3 Ultra में MediaTek Dimensity 8350 Ultra चिपसेट दिया गया है, जो गेमिंग और हेवी मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया परफॉर्मेंस देता है। फोन में 6.8-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और बेहतरीन विजुअल क्वालिटी के साथ आता है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप देगा और महज एक घंटे से भी कम में फुल चार्ज हो जाएगा।
डिजाइन की बात करें तो फोन काफी प्रीमियम लगता है। इसका वजन सिर्फ 183 ग्राम और मोटाई महज 7.4mm है। कलर ऑप्शंस में Lunar White, Neptune Blue और Orion Red शामिल हैं। इनमें से ब्लू और रेड वेरिएंट्स में विगन लेदर बैक दिया गया है। फोन को मजबूती देने के लिए यह IP66, IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी दोनों से सुरक्षित रहता है।
अभी है खरीदने का सही मौका
आमतौर पर Flipkart की Big Billion Days सेल में डिस्काउंट ऑफर्स बदलते रहते हैं। ऐसे में यह साफ नहीं है कि ₹20,999 की यह शानदार डील 23 सितंबर के बाद भी मिलेगी या नहीं। लेकिन फिलहाल यह Realme P3 Ultra पर सबसे बेहतरीन ऑफर है।


Click it and Unblock the Notifications








