OnePlus Nord CE 4 Lite 5G पर शानदार ऑफर्स!, तुरंत उठाएं लाभ और करें बचत
अगर आप ऐसे स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, जो कि बड़िया कैमरा क्वालिटी देता है। साथ ही सभी फीचर्स से लैस है और कीमत में भी कम है। यहां हम OnePlus Nord CE 4 Lite 5G स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं, जो कि आपको अमेजन पर कम दाम में मिल रहा है।
अमेजन की डील ऑफर्स के साथ आपको ये फोन कम कीमत में खरीदने का मौका दे रही है। ये फोन भारत में वनप्लस का सबसे सस्ता फोन है, जिसमें OIS सपोर्टेड कैमरा मौजूद है। आइए जान लेते है कि ऑफर्स के साथ ये फोन आपको कितनी कम कीमत पर मिल रहा है।

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G पर ऑफर्स
इस फोन के 8GB रैम और 128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। ये फोन कंपनी की ऑफिशियल साइट के साथ ही Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। अमेजन कंपनी इस फोन पर आपको बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स का लाभ दे रही है, जिसके बाद आप इस फोन को कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
अगर आप इस फोन को SBI डेबिट कार्ड से पेमेंट कर खरीदते हैं, तो आपको इस पर 500 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, अगर आप पुराना फोन देकर इस फोन को खरीदते हैं, तो आप सीधे 17,050 रुपये की बचत कर सकते हैं। लेकिन ये एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा। इस फोन पर ऑफर्स का लाभ लेने के लिए यहां पर क्लिक करें।
OnePlus Nord CE 4 Lite 5G स्पेसिफिकेशंस
Oneplus Nord CE4 Lite में 6.67 इंच का Full HD+ (1080x2400p) AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और आस्पेक्ट रेश्यों 20:9 है। इस फोन में 2100nits की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में एक्वा टच फीचर दिया गया है, जो कि गीले हाथ होने पर भी टच रिस्पॉन्स करता है।
OnePlus के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 695 SoC ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Oxygen 14 पर रन करता है और इसमें 128GB/256GB UFC 2.2 स्टोरेज दिया गया है। Oneplus का ये फोन 2 साल तक के एंड्रॉयड अपडेट के साथ आता है।
इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो कि पूरे दिन चलती है और 80W SuperVOOC के फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह फोन 50 मिनट में फुल चार्ज होने की क्षमता भी रखता है।
कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। कंपनी ने इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनो कैमरा जोड़ा है। Nord CE 4 Lite 5G में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो कि आपके सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को बेहतर बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications








