अमेजन डील ऑफ द डे में Redmi के ये बजट स्मार्टफोन मिल रहे है काफी सस्ती कीमत में
चीन की सबसे पॉपुलर मोबाइल कंपनी Redmi जिसको भारत के यूजर्स सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। भारत में लगभग हर तीसरे व्यक्ति के पास Xiaomi के रेडमी कंपनी का मोबाइल देखने को मिल जाएगा। हालांकि चीन की अन्य कम्पनियाँ Vivo, Oppo और OnePlus भी अभी भारत में बहुत पसंद की जाती हैं। Redmi कई सारे बजट स्मार्टफोन पेश करती हैं और अगर आप भी कोई नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं जिसकी कीमत भी कम हो और फीचर्स भी ज्यादा मिले, तो हमने यहाँ 5 बजट स्मार्टफोन के बारे में बताया है।

Redmi के बेस्ट बजट स्मार्टफोन जिनपर मिल रही है छूट
Redmi 10
रेडमी 10 जो प्राइम फैंटम ब्लैक कलर, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। यह हिलियो G88 से लैस है और इसमें एक्सपेंडेबल रैम का फीचर भी दिया गया है। रेडमी के इस स्मार्टफोन पर अभी 12% की छूट मिल रही है। अगर इसके कैमरा और बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और साथ ही 18W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। और इसमें 50 मेगापिक्सल का बेहतरीन कोड रीयर कैमरा मिलता है। इसकी कीमत 16999 रुपये है लेकिन 2000 रुपये की छूट के बाद आप इसको अभी सिर्फ 14999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Redmi Note 10S
रेडमी नोट 10एस जो डीप सी ब्लू कलर, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इस स्मार्टफोन पर अभी 12% की छूट मिल रही है। इसकी कीमत 16999 रुपये है लेकिन 2000 रुपये के डिस्काउंट के बाद आप अभी इसको सिर्फ 14999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है और 64 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, वही फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का शानदार शूटर दिया गया है।
Redmi Note 11T 5G
रेडमी नोट 11टी 5G जो मैट ब्लैक कलर, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ मिलता है। इस स्मार्टफोन पर अभी 13% की छूट मिल रही है। वहीं अगर इसकी मूल कीमत की बात करें, तो इसकी कीमत 22999 रुपये है लेकिन 3000 रुपये के डिस्काउंट के बाद आप अभी इसको सिर्फ 19999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W प्रो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फ्रंट की बात करें, तो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता हैं।
Redmi 9 Activ
रेडमी 9 एक्टिव जो कार्बन ब्लैक कलर, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आने वाला एक बेहतरीन बजट स्मार्टफोन है और इसको काफी ज्यादा पसंद किया गया है। अमेजॉन पर इस स्मार्टफोन को 1 लाख 40 हजार से ज्यादा यूजर्स ने 4 स्टार की रेटिंग दी है। इस पर अभी 12% की छूट मिल रही है। यानी इसकी मूल कीमत 12999 रुपये है लेकिन 1500 रुपये की छूट के बाद आप इसको अभी महज 11499 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं अगर बैटरी और कैमरे की बात करें तो इसमें भी 5000mAh की बैटरी दी गई है और 13 मेगापिक्सल का ड्यूल रीयर कैमरा मिलता है।
Redmi Note 9
रेडमी नोट 9 जो एक्वा ग्रीन कलर, 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा और फुल एचडी+ डिस्पले मिलती है। इसको भी अमेजन पर काफी ज्यादा पसंद किया है और 4.5 की रेटिंग मिली है। हालांकि अभी इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट सिर्फ 4% ही मिल रहा है। इसकी कीमत 14999 रुपये है लेकिन 649 रुपये की छूट के बाद आप इसको अभी 14350 रुपए में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications