Amazon की EPL सेल में OnePlus 13R सस्ता: ₹38,000 से भी कम में मिल रहा फ्लैगशिप फोन
Amazon ने अपनी Electronics Premier League (EPL) 2026 सेल की शुरुआत कर दी है। इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, एयर कंडीशनर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कैमरा और ऑडियो डिवाइस जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है।
हर सेल की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा ध्यान स्मार्टफोन डील्स पर है। खास तौर पर OnePlus 13R पर मिल रहा डिस्काउंट काफी आकर्षक है। इस सेल के दौरान यह प्रीमियम स्मार्टफोन ₹38,000 से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

OnePlus 13R Amazon डील
OnePlus 13R को भारत में ₹42,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल Amazon की EPL सेल में यह स्मार्टफोन ₹39,999 में लिस्ट किया गया है।
इसके अलावा अगर आप HDFC Bank, SBI Bank या ICICI Bank क्रेडिट कार्ड EMI से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹2,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल जाएगा। इस तरह फोन की प्रभावी कीमत ₹37,999 रह जाती है।
OnePlus 13R के स्पेसिफिकेशन
OnePlus 13R 5G में दमदार परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 16GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78-इंच 1.5K LTPO AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








