₹55000 की महाबचत, Samsung Galaxy S24 Ultra पर ऑफर्स की बरसात, अब नहीं तो कभी नहीं...
Samsung Galaxy S24 Ultra को अब तक के सबसे कम दाम में खरीदने का मौका मिलने जा रहा है। Amazon ने अपनी आने वाली Great Freedom Festival Sale 2025 के दौरान इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत 1,34,999 रुपये से घटाकर मात्र 79,999 रुपये कर दी है।
यह ऑफर 31 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जिसमें Prime मेंबर्स को पहले एक्सेस मिलेगा। बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स के जरिए यह कीमत और भी कम हो सकती है। अमेजन पर इसके लिए एक पोस्टर लाइव किया गया है। इसके अलावा ज्यादा डिटेल रिवील नहीं की गई है।

Samsung Galaxy S24 Ultra टॉप फीचर्स
अब बात करते हैं Galaxy S24 Ultra के दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass Armor प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसका डिस्प्ले शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है, जो गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और स्क्रॉलिंग को स्मूद बनाता है। इसके अलावा फोन में प्रीमियम टाइटेनियम फ्रेम है, जो इसे पहले से ज्यादा मजबूत और हल्का बनाता है।
कैमरा सेक्शन की बात करें तो Galaxy S24 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है, जो शानदार डिटेल्स और कलर एक्यूरेसी के साथ फोटोग्राफी करता है। इसके अलावा 12MP का अल्ट्रा-वाइड, 10MP का टेलीफोटो और 10MP का पेरिस्कोप लेंस मिलता है, जो 10x ऑप्टिकल ज़ूम तक सक्षम है। यह फोन प्रोफेशनल-लेवल फोटोग्राफी के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
परफॉर्मेंस, बैटरी और चार्जिंग
परफॉर्मेंस के लिहाज से S24 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो AI फीचर्स और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार है। फोन Galaxy AI फीचर्स जैसे Circle to Search, Live Translate, Transcript Assist और Generative Edit को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें S Pen का सपोर्ट भी मिलता है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है। Samsung ने यह भी वादा किया है कि इस फोन को 7 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। ऐसे में यह डील उन लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो एक प्रीमियम और फ्यूचर-प्रूफ स्मार्टफोन की तलाश में हैं।


Click it and Unblock the Notifications








