Amazon Great Freedom Festival Sale: 40K में आने वाले टॉप स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
अगर आप भी 40 हजार रुपये के बजट में दमदार फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो यह मौका बेस्ट साबित हो सकता है। जी हां, दरअसल ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इस वक्त Amazon Great Freedom Festival Sale चल रही है।
जिसमें स्मार्टफोन की कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं। जिससे इनकी प्रभावी कीमत काफी कम हो गई है। इसके अलावा भी बचत के लिए एक्सचेंज ऑफर का लाभ ग्राहकों को मिल रहा है। तो आइए आपको आगे 40 हजार रुपये में आने वाले स्मार्टफोन पर मिलने वाली बेस्ट डील्स की डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus Nord 4 5G- सबसे पहले बात करते हैं, OnePlus Nord 4 5G की इसके 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन पर 32,998 रुपये में लिस्ट किया गया है।
इतना ही नहीं SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को इस पर 10 प्रतिशत यानी कि, 2,000 रुपये तक डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 30,998 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में इस पर 30,750 रुपये तक बचत की जा सकती है।
Samsung Galaxy A35 5G- अब बात करेंगे सैमसंग गैलेक्सी A35 5G की, इसके 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन पर 33,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
वहीं बैंक ऑफर के तहत इस पर 5,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 28,999 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर के तहत इस पर 32,299 रुपये की बचत की जा सकती है।
Realme GT 6T 5G- रियलमी जीटी 6T 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की बात करें तो इसे अमेजन पर 32,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस फोन पर सभी बैंकों के कार्ड्स से 4,000 रुपये फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ ग्राहक ले सकता है, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 28,998 रुपये तक हो जाएगी। जबकि, एक्सचेंज ऑफर में 31,348 रुपये तक बचत की जा सकती है।
iQOO Neo9 Pro 5G- आईक्यू के नियो9 प्रो 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन पर 36,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो इस फोन पर SBI क्रेडिट कार्ड से फ्लैट 1,500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट लिया जा सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 35,498 रुपये हो जाएगी। जबकि, एक्सचेंज ऑफर में 34,250 रुपये तक बचत की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








