6 अगस्त से शुरू हो रही Amazon Great Indian Festival Sale, डील्स का खुलासा
Amazon ने मोस्ट अवेटेड Great Freedom Festival 2024 की डेट का ऐलान कर दिया है। सालाना डिस्काउंट सेल अगले हफ्ते शुरू होगी और भारत में सभी शॉपर्स के लिए खुली रहेगी। हर बार की तरह, प्राइम सब्सक्राइबर्स को सेल का समय से पहले एक्सेस मिलेगा।
सेल के दौरान आकर्षक स्पेसिफिकेशन वाले अलग-अलग गैजेट और इलेक्ट्रॉनिक्स को डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म सेल के दौरान फैशन, एक्सेसरीज, होम अप्लायंसेज और सहित कई अन्य प्रोडक्ट्स को कीमत से कम दाम में बेचेगा। सामान्य छूट के अलावा Amazon सेल में नो-कॉस्ट EMI ऑशन, एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर्स का भी लाभ मिलेगा।

ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल 2024 सभी के लिए 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे और प्राइम यूजर्स के लिए 12 घंटे पहले शुरू होगी। Amazon ने इस बार अपने क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन का उपयोग करके की गई, खरीदारी पर 10 प्रतिशत तक की तत्काल छूट देने के लिए SBI बैंक के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा ग्राहक कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर का लाभ ले सकेंगे।
Amazon Freedom Sale 2024 6 अगस्त से लेकर 11 अगस्त तक चलेगी। सेल में घर और रसोई के प्रोडक्ट्स पर 65% तक की छूट दी जाएगी। चाहे आप एक नया एयर कंडीशनर, एक शानदार टीवी या फिर रेफ्रिजरेटर खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एकदम सही समय है। इस सेल में वॉशिंग मशीन, एयर फ्रायर, वाटर प्यूरीफायर, वैक्यूम क्लीनर और माइक्रोवेव पर भी बंपर छूट ऑफर की जाएगी।

OnePlus, iQoo और Xiaomi जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर सेल के दौरान 40 प्रतिशत तक की छूट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, iQoo Z9 Lite 5G और iQoo Neo 9 Pro की कीमतों में कटौती की पुष्टि कर दी गई है। वहीं लैपटॉप, टैबलेट, इयरफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज पर सेल में 80 प्रतिशत तक की छूट मिलने की बात कही जा रही है।
इसके अलावा 12वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i3-1215U प्रोसेसर वाले Dell 15 लैपटॉप और Honor Pad 9 टैबलेट पर छूट मिलने की पुष्टि हुई है। कीमतों में कटौती के लिए टीज किए गए अन्य डिवाइस में नॉइज़ अल्ट्रा 3 ल्यूमिनरी स्मार्टवॉच और बोट एयरडोप्स 141 ईयरबड्स भी शामिल हैं।
इनके अलावा किताबें, खिलौने और गेमिंग प्रोडक्ट्स पर भी 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। Amazon फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 70 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। वार्षिक शॉपिंग इवेंट में Amazon ब्रांड्स पर 70 प्रतिशत तक की छूट का वादा किया गया है।
स्मार्ट टीवी की बात करें तो Samsung, Sony, LG और Xiaomi के स्मार्ट टीवी पर 65 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। वहीं Amazon Echo और Fire TV डिवाइस पर भी 40 प्रतिशत तक की छूट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा घरेलू उपकरणों पर 65 प्रतिशत तक की छूट, Amazon ट्रैवल बुकिंग पर 40 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








