Samsung Galaxy S25 पर मिलेगा ₹12,000 का डिस्काउंट, Amazon Great Indian Festival Sale इस दिन होगी शुरू
Amazon की Great Indian Festival Sale 2025 23 सितंबर से शुरू होने जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी यह सेल ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम एसेंशियल्स और अन्य कैटेगरीज पर बेहतरीन ऑफर देगी। हालांकि, सबसे ज्यादा नजरें इस बार भी स्मार्टफोन डील्स पर टिकी हुई हैं, क्योंकि लोग इस सेल के दौरान अपने डिवाइस अपग्रेड करने का सबसे अच्छा मौका तलाशते हैं।

Samsung Galaxy S25 पर डिस्काउंट
इस बार सेल में सबसे चर्चित डील्स में से एक है Samsung Galaxy S25 5G पर मिलने वाला डिस्काउंट। यह फोन लॉन्चिंग के समय ₹80,999 की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। लेकिन Amazon सेल के दौरान ग्राहक इसे सिर्फ ₹68,999 में खरीद पाएंगे। यानी कंपनी इस फोन पर ग्राहकों को पूरे ₹12,000 की बचत का मौका दे रही है।
हालांकि, ध्यान रहे कि यह ऑफर सिर्फ चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ही मिलेगा। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल करके ग्राहक और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
अब अगर बात करें Samsung Galaxy S25 के फीचर्स की तो इसमें 6.2 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेटल और FHD+ रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर पर काम करता है। कंपनी ने इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है - 12GB RAM + 128GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन में Android 15 बेस्ड OneUI 7 दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए Galaxy S25 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 10MP टेलीफोटो सेंसर (3x ऑप्टिकल जूम) और 12MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
पावर के लिए Galaxy S25 में 4000mAh बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी, डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी तक, यह स्मार्टफोन प्रीमियम यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।
हो सकती है बेस्ट डील
कुल मिलाकर, Amazon की इस Great Indian Festival Sale 2025 में Galaxy S25 पर मिलने वाला यह ऑफर ग्राहकों के लिए एक शानदार डील साबित हो सकता है। अगर आप फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने का मन बना रहे हैं, तो 23 सितंबर से शुरू हो रही यह सेल आपके लिए सुनहरा मौका है।


Click it and Unblock the Notifications






