Amazon Great Republic Day Sale 2025: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहे बंपर डिस्काउंट, यहां देखें लिस्ट
Amazon Great Republic Day Sale 2025 की डेट सामने आ गई है। ग्राहक इस सेल में स्मार्टफोन्स के अलावा कई अन्य प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं।
अमेजन ने सेल के लिए एक खास माइक्रो वेबसाइट भी लॉन्च किया है, जहां स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स लाइव हो चुके हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में 15 हजार से कम दाम में मिलने वाले कुछ बेहतरीन फोन्स की डिटेल बताने जा रहे हैं।

Poco X6 Neo 5G स्मार्टफोन को इस सेल में 12,999 रुपये के बजाय केवल 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें आपको 6.67 इंच का Full HD+ डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा इस फोन में Dimenity 6080 प्रोसेसर के साथ 8GB वर्चुअल रैम का ऑप्शन भी है। यह फोन 108 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। इसे पावर देन के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh तक की बैटरी दी है।
iQoo Z9s 5G स्मार्टफोन्स को इस सेल में मात्र 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 19,999 रुपये है। आपको बता दें, आईक्यू के इस फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 3D कवर्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
जिसमें परफॉर्मेंस के लिए Dimensity 7300 5G प्रोसेसर, 12GB तक रैम 256GB तक स्टोरेज की सुविधा दी गई है। इसके अलावा इसमें 44W Flash Charge सपोर्ट और 50MP का मेन कैमरा है, जो 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज कर सकता है।
Samsung Galaxy M35 5G जिसे सेल में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत के बजाय 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। हैंडसेट में 6.6 इंच का Full HD+ डिस्प्ले है, जो Corning Gorilla Glass Victus+ से लैस है।
परफॉर्मेंस के लिए इन-हाउस Exynos 1380 प्रोसेसर शामिल किया गया है। फोन मेंइसके अलावा इसमें 8GB तक RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज दिया गया है। यह फोन 50MP का प्राइमरी कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








