Home
Deal of the day

Samsung Galaxy S25 5G और Galaxy S24 5G पर भारी छूट, कीमतों में जबरदस्त कटौती

Amazon ने अपनी Great Republic Day Sale 2026 की शुरुआत कर दी है, जिसमें स्मार्टफोन समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर बंपर ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अगर आप एक नया Samsung 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है।

इस सेल के दौरान Samsung Galaxy S25 5G और Samsung Galaxy S24 5G दोनों पर भारी कीमत कटौती देखने को मिल रही है। इसके साथ ही बैंक ऑफर, एक्सचेंज डील और EMI विकल्प भी उपलब्ध हैं। हालांकि, स्टॉक सीमित है, ऐसे में जल्दी फैसला लेना जरूरी है।

Samsung Galaxy S25 5G और Galaxy S24 5G पर भारी छूट

Samsung Galaxy S25 5G पर ऑफर

Samsung Galaxy S25 5G एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो दमदार परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा फीचर्स के साथ आता है। फोन में 6.2-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है।

कैमरा सेक्शन की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy S24 5G पर भारी कीमत कटौती

अगर आप फ्लैगशिप फीचर्स को कम बजट में चाहते हैं, तो Samsung Galaxy S24 इस सेल में एक शानदार डील साबित हो सकता है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें 8GB RAM के साथ 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। फोन में 6.2-इंच का Dynamic AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S24 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

Samsung Galaxy S24 5G की कीमत और ऑफर

Amazon पर यह स्मार्टफोन फिलहाल Rs 39,999 में लिस्टेड है, जो इसके लॉन्च प्राइस से करीब Rs 35,000 सस्ता है। इसके अलावा, SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर Rs 1,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इसकी प्रभावी कीमत Rs 38,999 हो जाती है। एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले Rs 37,200 तक का फायदा उठा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X