Amazon Great Republic day Sale में मिलेंगे जबरदस्त ऑफर्स, धमाकेदार छूट के साथ करें शॉपिंग, जानें कब होगी शुरू?
अगर आप भी डिस्काउंट के साथ शॉपिंग करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। बता दें कि कंपनी ने Amazon Great Republic Day Sale 2025 की घोषणा कर दी है। इस सेल में आपको कुछ ब्रांडेड स्मार्टफोन्स पर भारी छूट देखने को मिलेगी, जिसमें iQOO से लेकर Samsung कंपनी के नाम शामिल हैं।
इसके साथ ही, सेल में आपको सीधा डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि कब से Amazon Great Republic day Sale सेल शुरू होगी और इसमें क्या नया मिलेगा?

Amazon Great Republic day Sale 2025 का हुआ ऐलान
अमेजन की इस सेल की शुरुआत 13 जनवरी 2025 से होने जा रही है, जो कि 19 जनवरी तक चलेगी। अमेजन की Great Republic day Sale की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी। लेकिन Amazon Prime मेंबर्स के लिए सेल 13 जनवरी की मध्यरात्रि से ही लाइव हो जाएगी, जिसमें कई आकर्षक ऑफर्स यूजर्स को देखने को मिलेंगे। बता दें कि कंपनी ने एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जिसमें कुछ धांसू डील्स टीज की गई हैं।
स्मार्टफोन्स पर मिलेगी शानदार डील्स
इस सेल का इंतजार ग्राहकों को बड़ी बेसब्री से रहता है, क्योंकि यह कंपनी की सबसे बड़ी सेल में से एक मानी जाती है। सेल में कस्टमर्स को प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज पर बंपर ऑफर मिलेगा। साथ ही, इस सेल के तहत स्मार्टफोन्स पर तगड़ी डील ऑफर की जाएगी।
iQOO 13 को सेल में 54,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। iQOO 13 के अलावा, ग्राहकों को कई और पावरफुल फोन जैसे OnePlus 13, Motorola Razr 50 Ultra, Tecno Phantom V Fold 5G और Samsung Galaxy S23 Ultra को भी कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा।
10K वाले स्मार्टफोन्स पर मिलेगी छूट
अगर आप 10 हजार रुपये में कोई स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो सेल में Redmi, Poco, Samsung और Realme के कुछ फोन पर छूट मिलेगी। इन स्मार्टफोन्स को आप 10,000 रुपये के अंदर खरीद सकेंगे। फोन्स पर कंपनी बैंक ऑफर भी दे रही है।
अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट करते हैं, तो आपको पूरे 10 परसेंट की छूट मिलेगी। ऐसे में अमेजन की यह सेल आपके लिए कई सारे पैसो की बचत करने का सुनहरा चांस लेकर आने वाली है, जिसे आपको मिस नहीं करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications








