Amazon Prime Days सेल में आपको इन 5 बेहतरीन टेलीविजन को मिस नहीं करना चाहिए, यहां देखें लिस्ट
Amazon Prime Days Sale 2024: अमेजन अपने प्राइम मेंबर्स ग्राहकों के लिए प्राइम डेज सेल सेल का आज से आगाज करने जा रहा है। इस सेल के तहत ग्राहकों को Samsung से लेकर Sony तक जैसे ब्रैंड के टीवी पर भारी बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।
सबसे खास बात यह है कि, ग्राहक बचत के साथ ही बेहतरीन डील पा सकेंगे। इतना ही नहीं ग्राहकों को 24 महीने तक नो कॉस्ट EMI ऑप्शन के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट का भी लाभ ऑफर किया जाएगा। 20 और 21 जुलाई तक चलने वाली इस प्राइम डेज सेल में प्राइम ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर के साथ अन्य लाभ भी मिलेंगे।

Samsung 75-inch Crystal Vivid Pro Series: यह स्मार्ट टीवी अपने मजबूत 4K अपस्केलिंग और 4K क्रिस्टल प्रोसेसर के साथ सिनेमा जैसा यूजर को एक्सपीरियंस कराता है। इसमें मूवेबल स्टैंड और सौर ऊर्जा से चलने वाले रिमोट कंट्रोल द्वारा इसे और भी बेहतर बनाया गया है, जो स्थिरता को प्राथमिकता देता है।
Sony 55-inch Bravia 3 4K TV: सोनी ब्राविया 2 4K TV में ग्राहकों को डॉल्बी विजन, HDR 10, ट्विन बास रिफ्लेक्स के साथ X बैलेंस्ड स्पीकर, ऑटो गेमिंग मोड और कई अन्य फैसलिटी मिलेंगे।

Sony 65-inch Bravia 3 4K TV: अगर आपको बड़ी स्क्रीन का एक्सपीरियंस चाहिए तो आप 65-इंच स्मार्ट टीवी (सोनी ब्राविया 3 4K) में अपग्रेड कर सकते हैं। डुअल बास रिफ्लेक्स और डॉल्बी ATMOS के साथ X-बैलेंस्ड स्पीकर, साथ ही कुछ बेहतरीन गेमिंग टीवी फैसलिटी शामिल हैं, जो क्रिस्टल-क्लियर मल्टीडायमेंशनल सराउंड साउंड एक्सपीरियंस ऑफर करती है।
Hisense 55-inch U7N QLED Mini LED TV: Hisense U7N QLED मिनी LED TV 55 इंच एक बेजोड़ देखने का अनुभव ऑफर करता है। फुल-एरे QLED डिस्प्ले, 49W स्पीकर, इंटीग्रेटेड VIDAA वॉयस कंट्रोल और बेहतर पिक्चर क्लैरिटी के लिए क्वांटम डॉट तकनीक जैसी सुविधाओं के साथ, यह स्मार्ट टीवी किसी भी घर के लिए एक बढ़िया अतिरिक्त है।

Vu Masterpiece Glo QLED TV: यह 2024 मॉडल यूजर्स के लिए सबसे बढ़िया डील है, क्योंकि इसमें VRR के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz मोशन रेट, गेमिंग के लिए ALLM और बहुत कुछ मिल रहा है। यह टीवी 55, 65 और 75 इंच तीन अलग-अलग साइज में आता है।


Click it and Unblock the Notifications








