Home
Deal of the day

₹20000+ की भारी छूट के साथ मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी डील और फीचर्स

Amazon Great Republic Day Sale 2026 की शुरुआत हो चुकी है और इस सेल में स्मार्टफोन लवर्स के लिए जबरदस्त ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं। अगर आप फोल्डेबल या क्लैमशेल स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Motorola Razr 60 Ultra इस समय एक बेहतरीन डील साबित हो सकता है।

लॉन्च के समय ₹99,999 की कीमत में आने वाला यह प्रीमियम फोल्डेबल फोन अब ₹20,000 से ज्यादा की छूट के साथ उपलब्ध है।

₹20000+ की भारी छूट के साथ मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra

Motorola Razr 60 Ultra 5G की डील

Amazon Great Republic Day Sale 2026 के तहत Motorola Razr 60 Ultra 5G की लिस्टेड कीमत ₹79,998 है। यानी फोन पर सीधे ₹20,001 की फ्लैट छूट मिल रही है। इसके अलावा, अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो ₹7,250 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस तरह फोन की इफेक्टिव कीमत घटकर ₹72,748 रह जाती है।

इतना ही नहीं, Amazon के एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पुराने स्मार्टफोन को बदलने पर ₹42,000 तक का एक्सचेंज बेनिफिट भी मिल सकता है। वहीं, बजट की चिंता करने वालों के लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मौजूद है, जिसकी शुरुआत ₹2,812 प्रति माह से होती है।

Motorola Razr 60 Ultra के स्पेसिफिकेशन

Motorola Razr 60 Ultra में 6.96-इंच का LTPO pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है और Gorilla Glass Ceramic प्रोटेक्शन से लैस है। बाहर की तरफ 4-इंच का LTPO AMOLED कवर स्क्रीन मिलता है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स ब्राइटनेस दी गई है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। यह डिवाइस 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है, जिससे मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग बेहद स्मूद रहती है। बैटरी की बात करें तो Motorola Razr 60 Ultra में 4,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा फीचर्स

कैमरा सेगमेंट में भी यह फोल्डेबल फोन काफी दमदार है। इसमें डुअल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी और अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा OIS सपोर्ट, 2x ऑप्टिकल जूम, 30x AI सुपर जूम और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है।

क्या यह डील आपके लिए सही है?

अगर आप एक प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन लेना चाहते हैं और बड़ी स्क्रीन, फ्लैगशिप परफॉर्मेंस व दमदार कैमरा आपकी प्राथमिकता है, तो Amazon Great Republic Day Sale 2026 में Motorola Razr 60 Ultra एक शानदार विकल्प बनकर सामने आता है। इतनी बड़ी छूट के साथ यह डील ज्यादा समय तक रहने की उम्मीद नहीं है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X