Home
Deal of the day

Amazon सेल में iPhone 15 पर ऑफर्स की बारिश, खरीदने पर बचेंगे हजारों रुपये

Amazon Prime Day 2025 की शुरुआत 12 जुलाई से हो रही है। अपकमिंग सेल में तमाम प्रोडक्ट्स पर भारी-भरकम छूट मिलेगी। ई-कॉमर्स साइट पर iPhone 15 का डिस्काउंट के बाद प्राइस रिवील किया जा चुका है।

सेल में यह बहुत सस्ते दाम में बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया जाएगा। इसे पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। इस पर एक्सचेंज और नो-कॉस्ट-EMI की सुविधा भी मिल रही है। कई चुनिंदा बैंकों के कार्ड पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए जानें पूरी डिटेल।

Amazon सेल में iPhone 15 पर ऑफर्स की बारिश

कितने में मिलेगा iPhone 15

अमेजन प्राइम डे सेल 2025 में आईफोन 15 को बैंक ऑफर लगाकर 57,249 रुपये में खरीदा जा सकेगा। याद दिला दें, इसे 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अमेजन इस पर 52,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। इसकी नो-कॉस्ट-EMI 10,033 रुपये से शुरू होती है।

अगर ग्राहक अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो 5 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। एपल की वेबसाइट पर iPhone 15 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट 69,900 रुपये में बिक रहा है। यह ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और येलो कलर ऑप्शन में आता है।

iPhone 15 में 6.1- इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए एपल A16 बायोनिक चिपसेट मिलता है। इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट बनाने के लिए IP68 की रेटिंग मिली हुई है।

इसमें डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP वाइड एंगल कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा मिल रहा है।

iPhone 15 के अलावा, Samsung Galaxy S24 Ultra, iQOO Neo 10R 5G और OnePlus 13s की कीमतों में Amazon Prime Day 2025 सेल के दौरान कटौती की पुष्टि की गई है।

यह सेल अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए एक्सक्लूसिव है और 14 जुलाई को समाप्त होगी। इसमें स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X