Samsung Galaxy S23, S24 और S25 पर भारी छूट, कीमत 50 हजार से भी कम, जल्दी लपक लें मौका
Amazon Electronics Premier League 2026 सेल शुरू हो चुकी है और इस दौरान कई टेक प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। खास तौर पर स्मार्टफोन कैटेगरी में बड़ी छूट देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Galaxy S23, Galaxy S24 और Galaxy S25 पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
अगर आप कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सेल अच्छा मौका हो सकता है। आइए इन तीनों डिवाइस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S23 पर ऑफर
Amazon सेल में Samsung Galaxy S23 के बेस वेरिएंट (8GB RAM + 128GB स्टोरेज) की कीमत में बड़ी कटौती की गई है।
लॉन्च कीमत: लगभग ₹89,999
सेल कीमत: ₹49,999
बैंक ऑफर्स के साथ कीमत और कम हो सकती है
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Galaxy S23 में 6.1-इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 2 for Galaxy प्रोसेसर से लैस है। बैटरी के लिए इसमें 3,900mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy S24 पर ऑफर
Galaxy S24 भी इस सेल में काफी आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है।
- 8GB + 128GB वेरिएंट: ₹42,999
- 8GB + 256GB वेरिएंट: ₹47,999
बैंक ऑफर के बाद कीमत लगभग ₹46,999 तक जा सकती है
Galaxy S24 में 6.2-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 8GB या 12GB RAM के विकल्प मिलते हैं। फोन में 4,000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग दी गई है। कैमरा सेटअप Galaxy S23 जैसा ही है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy S25 पर ऑफर
सेल में Samsung का नया फ्लैगशिप Galaxy S25 भी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
- 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत: ₹74,999
- लॉन्च कीमत: ₹80,999
बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट EMI से कीमत और कम हो सकती है
Galaxy S25 में 6.2-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 12GB RAM मिलती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें
- 50MP मेन कैमरा
- 10MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल ज़ूम)
- 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
सेल्फी के लिए फोन में 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं बैटरी के लिए इसमें 4,000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








