Apple Days Sale खत्म होने में सिर्फ 2 दिन, iPhone 17 Pro Max से लेकर MacBook Pro तक पर भारी छूट
Vijay Sales पर चल रही Apple Days Sale अब अपने आखिरी चरण में है और यह सेल सिर्फ 2 दिन में खत्म होने वाली है। अगर आप Apple के प्रोडक्ट्स खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो यह मौका खास हो सकता है।
इस सेल में Apple के कई प्रीमियम डिवाइसेज पर बड़ी कीमत कटौती दी जा रही है, जिसमें iPhone 17 Pro Max, iPhone 16 Plus, MacBook Pro, iPad और Apple Watch शामिल हैं।

iPhone 17 Pro Max पर बड़ी छूट
Vijay Sales पर iPhone 17 Pro Max की कीमत ₹1,38,490 हो गई है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत ₹1,49,900 थी। यानी सीधे ₹11,410 की कटौती। इसके अलावा ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹5,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत ₹1,33,490 रह जाती है। कुल मिलाकर यहां ₹16,410 तक की बचत हो रही है, जो किसी नए फ्लैगशिप iPhone के लिए काफी बड़ी बात है।
iPhone 16 Plus पर 20,410 रुपये की कटौती
iPhone 16 Plus की बात करें तो यह फोन Vijay Sales पर ₹69,490 में मिल रहा है। भारत में इसकी लॉन्च कीमत ₹89,900 थी, यानी बिना किसी शर्त के ₹20,410 की सीधी छूट। ICICI और Axis बैंक कार्ड ऑफर के साथ इसकी कीमत और घटकर ₹64,490 तक आ सकती है।
iPhone 16e और iPhone 17 के ऑफर्स
iPhone 16e की शुरुआती कीमत ₹50,990 है। यह Apple का किफायती मॉडल है, जिसमें A18 चिप और 8GB RAM मिलती है, हालांकि इसमें Dynamic Island और MagSafe जैसे फीचर्स नहीं हैं। वहीं, iPhone 17 पर फिलहाल कोई फ्लैट डिस्काउंट नहीं है, लेकिन HDFC बैंक कार्ड से करीब ₹4,000 तक की छूट मिल सकती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹82,900 है।
iPad और MacBook Pro पर भी दमदार डील
टैबलेट की तलाश कर रहे यूज़र्स के लिए iPad Air M3 अब ₹54,490 में उपलब्ध है, जो इसकी MRP ₹59,900 से कम है। वहीं iPad Pro 2024 की कीमत घटकर ₹92,900 हो गई है, यानी ₹7,000 की कटौती।
लैपटॉप सेगमेंट में MacBook Pro M5 को ₹1,57,990 में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत ₹1,69,900 थी। यानी यहां ₹11,901 की बचत मिल रही है।
Apple Watch SE पर भी छूट
हाल ही में लॉन्च हुई Apple Watch SE 3 (40mm) की कीमत Vijay Sales पर ₹23,990 है। Apple India ने इसे ₹25,900 में लॉन्च किया था, यानी यहां भी अच्छी-खासी छूट मिल रही है।
क्या करें खरीदारी या इंतजार?
अगर आप iPhone 17 Pro Max, iPhone 16 Plus, MacBook Pro या iPad लेने की सोच रहे हैं, तो Apple Days Sale का यह आखिरी मौका फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, जिन यूजर्स का बजट थोड़ा टाइट है और जो इंतजार कर सकते हैं, उनके लिए आने वाले महीनों में और भी बेहतर डील्स देखने को मिल सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications








