नया iPhone लेना है? ज्यादा पैसे भी नहीं है; यहां मिल रही 'गजब' की डील
Apple Days Sale: अगर आप नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये मौका आपके लिए खास हो सकता है। Vijay Sales पर एपल डे सेल की शुरुआत हुई है, जहां iPhone 16 लाइनअप पर अच्छे/डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।
रिटेलर ने 1 जून तक चलने वाले प्रमोशन के दौरान एपल डिवाइस खरीदने वाले ग्राहकों के लिए स्पेशल पेमेंट ऑफर प्रदान करने के लिए कई बैंकों के साथ मिलकर काम किया है। ICICI, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा क्रेडिट या डेबिट कार्ड का यूज करने वाले खरीदार पूरे सेल के दौरान iPhone 16 मॉडल पर 4,000 रुपये तक की इंस्टेंट छूट ले सकते हैं।

iPhone 16 डील और बैंक ऑफर
एंट्री-लेवल iPhone 16 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,990 रुपये से घटकर 66,990 रुपये पर आ गई है। इसमें आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल हैं। इसके अलावा, iPhone 16 Plus (128GB) वेरिएंट 74,990 रुपये में मिल रहा है। अगर अफोर्डेबल iPhone 16e के 128GB वेरिएंट को विजय सेल्स से खरीदते हैं तो यह केवल 47,990 रुपये में आपका हो सकता है। डील के लिए क्लिक करें
iPhone 16 Pro डील और ऑफर
अगर आप टॉप-टियर परफॉर्मेंस पर स्विच करना चाहते हैं, तो iPhone 16 Pro आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है। यह 1,03,990 रुपये में मिल रहा है, जबकि iPhone 16 Pro Max के 256GB वेरिएंट को 1,27,650 रुपये में खरीदा जा सकता है।
विजय सेल्स Apple Days Sale के दौरान M4 चिप वाले मैकबुक प्रो की कीमत 1,45,900 रुपये से शुरू होगी, जबकि M4 प्रो चिप वाले मैकबुक प्रो की कीमत 1,72,400 रुपये से शुरू होगी। M4 मैक्स चिप वाले हाई-एंड मैकबुक प्रो की कीमत 2,78,900 रुपये से शुरू होगी। M4 और M2 प्रोसेसर से लैस मैकबुक एयर मॉडल पर स्पेशल डील की घोषणा 25 मई को होने की उम्मीद है।
स्मार्टवॉच की बात करें तो, Apple Watch Series 10 की शुरुआती कीमत 40,600 रुपये, Apple Watch SE (दूसरी पीढ़ी) की शुरुआती कीमत 20,900 रुपये होगी और प्रीमियम Apple Watch Ultra 2 की शुरुआती कीमत 79,700 रुपये होगी।
ऑडियो एक्सेसरीज के लिहाज से देखें तो विजय सेल्स सेल के दौरान AirPods 4 को 10,900 रुपये में बेचेगा, जो कि आमतौर पर 15,000 रुपये से कम है। AirPods Pro (2nd Generation) की कीमत 20,900 रुपये होगी। इसके अलावा, Beats वायरलेस हेडफोन लाइनअप की कीमत 5,500 रुपये से भी कम होगी।
डिस्क्लेमर
गिजबॉट को इस वेबसाइट पर मौजूद एफिलिएट लिंक के जरिए की गई खरीदारी से छोटा कमीशन मिल सकता है। लेकिन प्रोडक्ट्स की हमारी सिफारिशें ईमानदार राय और हमारे अनुभव पर आधारित होती हैं। आपको इसका कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं देना होता।


Click it and Unblock the Notifications








