iPhone 16 पर शानदार ऑफर, 20,000 रुपये से भी कम कीमत में लाएं घर
अगर आप भी Apple का लेटेस्ट iPhone 16 फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है। जी हां, इस वक्त एप्पल का यह लेटेस्ट फोन 20,000 रुपये से भी कम कीमत पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर उपलब्ध है।
आपको बता दें, इसे सितंबर 2024 में लॉन्च किया गया है और अब फ्लिपकार्ट पर इसे एक शानदार डील के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। तो आइए आपको आगे इसकी नई कीमत से लेकर इस पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।

iPhone 16 कीमत व ऑफर
iPhone 16 का 128GB वेरिएंट 79,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, जबकि इसके 256GB वेरिएंट की कीमत 89,990 रुपये और 512GB मॉडल की कीमत 1,09,990 रुपये तय की गई थी। लेकिन अब आप इसके 128GB वेरिएंट को 20 हजार से भी कम दाम में खरीद सकते हैं।
दरअसल फ्लिपकार्ट iPhone 16 पर 60,600 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। जिसके अगर आप लाभ लेते हैं, तो आपको यह iPhone 16 मात्र 19,390 रुपये में मिल सकता है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ लेने के लिए आपको ध्यान देना होगा कि, आपके पुराने फोन की वैल्यू, एक्सचेंज ऑफर में दी जानें वाली राशि उसके मॉडल और फोन की कंडीशन पर डिपेंड होगी।
इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर आईफोन 16 पर 5 से 12 फीसदी तक का बैंक ऑफर दे रहा है। ऐसे में ग्राहक योग्य बैंक क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके भी इस फोन को कीमत से भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं।
iPhone 16 के स्पेसिफिकेशन्स
iPhone 16 में आपको 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलेगा। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें 3nm ऑक्टा-कोर A18 चिपसेट दिया है। आपको बता दें, यह फोन iOS 18 पर संचालित होता है। इतना ही नहीं इसमे Apple इंटेलिजेंस फीचर सपोर्ट है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 16 में फोटोग्राफी केलिए डुअल कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें 48MP का वाइड-एंगल कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
iPhone 16 को डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिला है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, ब्लूटूथ, 4G LTE, GPS, NFC, Wi-Fi 6E, USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








