Home
Deal of the day

Republic Day Sale 2026: Flipkart पर Apple iPhone 16 Plus की कीमत में ₹23,900 से ज्यादा की बड़ी कटौती, जानें पू

Flipkart की Republic Day Sale 2026 आज रात खत्म होने वाली है और अगर आप नया iPhone लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आखिरी मौका हो सकता है। इस सेल की सबसे बड़ी हाइलाइट है Apple का प्रीमियम स्मार्टफोन Apple iPhone 16 Plus, जो अब भारी छूट के साथ उपलब्ध है।

इस डील के तहत iPhone 16 Plus पर ₹23,900 से ज्यादा का फायदा मिल रहा है, जिससे यह पहले के मुकाबले काफी सस्ता हो गया है।

 Flipkart पर Apple iPhone 16 Plus की कीमत में ₹23,900 से ज्यादा की कमी

iPhone 16 Plus पर Flipkart डील

भारत में Apple iPhone 16 Plus को ₹89,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन Flipkart पर यह फोन फिलहाल सिर्फ ₹69,999 में लिस्टेड है। यानी सीधे ₹19,901 की फ्लैट छूट। इसके अलावा, अगर आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI से भुगतान करते हैं, तो आपको ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर कीमत और भी कम की जा सकती है।

iPhone 16 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Apple iPhone 16 Plus में कंपनी का नया A18 चिपसेट दिया गया है, जो Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है। फोन में 6.7-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो शानदार कलर और ब्राइटनेस देता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसके अलावा, डिवाइस IP68 रेटिंग और एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ आता है। Apple के अनुसार, iPhone 16 Plus एक बार चार्ज करने पर 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक ऑफर करता है।

क्या यह डील लेना सही है?

अगर आप लंबे समय से iPhone Plus मॉडल लेने की सोच रहे थे, तो यह डील काफी वैल्यू फॉर मनी है। Republic Day Sale आज खत्म हो रही है, ऐसे में यह ऑफर ज्यादा देर तक नहीं रहेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X