₹18,000 से ज्यादा सस्ता हुआ iPhone 16 Plus, इस प्लेटफॉर्म पर मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
अगर आप लंबे समय से Apple का बड़ा डिस्प्ले वाला iPhone लेने का इंतज़ार कर रहे थे, तो अब आपके पास शानदार मौका है। Apple iPhone 16 Plus की कीमत में बड़ी कटौती देखने को मिली है।
Vijay Sales ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर iPhone 16 Plus को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। लॉन्च के समय ₹89,900 की कीमत वाला यह प्रीमियम iPhone अब ₹67,000 से कम में खरीदा जा सकता है।

iPhone 16 Plus Price Drop: कितनी हुई बचत?
Apple iPhone 16 Plus को भारत में ₹89,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन फिलहाल विजय सेल्स की वेबसाइट पर यह स्मार्टफोन ₹71,890 में उपलब्ध है। यानी सीधे तौर पर ₹18,010 की कटौती।
इतना ही नहीं, अगर आप ICICI बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड या Axis बैंक क्रेडिट कार्ड EMI से भुगतान करते हैं, तो आपको अतिरिक्त ₹5,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है।
इस तरह प्रभावी कीमत और भी कम हो जाती है। वहीं, EMI विकल्प की बात करें तो फोन को आप सिर्फ ₹3,127 प्रति माह की शुरुआती EMI पर भी खरीद सकते हैं।
iPhone 16 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
- Apple iPhone 16 Plus में कंपनी का सिग्नेचर प्रीमियम एक्सपीरियंस देखने को मिलता है। इसमें दिया गया है।
- 6.7-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, जो ब्राइट और कलरफुल विजुअल्स देता है।
- पावरफुल Apple A18 चिपसेट, जो Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है।
- IP68 रेटिंग, जिससे फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहता है
- मजबूत और स्टाइलिश एल्यूमिनियम फ्रेम
कैमरा सेटअप
- रियर साइड पर 48MP प्राइमरी कैमरा + 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा, जो वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के लिए शानदार है।
क्या यह डील लेना सही है?
अगर आप एक प्रीमियम iPhone, बड़ा डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं, तो iPhone 16 Plus पर यह डील काफी वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती है। हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए हो सकता है, इसलिए देर करने पर मौका हाथ से निकल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








