अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 8GB RAM के साथ आने वाले बेस्ट मोबाइल फोन
आजकल मार्केट में बहुत से मोबाइल फोन मिलते हैं जिसमें अलग-अलग RAM मिलती है। हालांकि लोग ज्यादातर अधिक RAM वाले स्मार्टफोन को ही पसंद करते हैं। लेकिन उनकी कीमत भी थोड़ी ज्यादा होती है। लेकिन अभी अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2021 में 8GB रैम के स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। तो आइए एक नजर डालते हैं इन स्मार्टफोन पर।

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 8GB RAM के साथ आने वाले बेस्ट मोबाइल फोन
Vivo Y33s
विवो एक चाइनीस स्मार्टफोन कंपनी है और विवो Y33s स्मार्टफोन को 18% के डिस्काउंट के साथ अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में पेश कर रही है। इसकी वास्तविक कीमत 21990 रुपये हैं लेकिन अभी इस पर डिस्काउंट के साथ यह सिर्फ 17990 रुपये में उपलब्ध हैं। यानी आप इस मोबाइल फोन पर 4000 रुपये की छूट का फायदा उठा सकते हैं। इसमें आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है।
Samsung Galaxy M32 5G
दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग, सैमसंग गैलेक्सी M32 5G स्मार्टफोन पर अभी अमेजन पर 27% की छूट दे रही है। इस स्मार्टफोन की वास्तविक कीमत 25990 रुपये है लेकिन अभी 6991 रुपये के डिस्काउंट के साथ यह 18999 रुपये में मिल रहा है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है।
Redmi Note 8 Pro
अमेजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2021 में रेडमी नोट 8 प्रो स्माटफोन पर 11% की छूट मिल रही है। यानी इस फोन की वास्तविक कीमत 19999 रुपये हैं लेकिन अभी 2221 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस कारण इस स्मार्टफोन को आप सिर्फ 17778 रुपये में खरीद सकते हैं। इस मोबाइल में आपको 8GB रैम और 128GB का स्टोरेज मिलता है, जबकि इस फोन की बैटरी 4500mAh की मिलती है।
iQOO Z3 5G
iQOO Z3 5G भी एक बेहतरीन 5G स्मार्टफोन है और 8GB रैम तथा 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें और भी बेहतरीन फीचर दिए गए हैं और 24 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ अमेजन पर उपलब्ध हैं। इसकी मूल कीमत 24990 रुपये है लेकिन 6000 रुपये के डिस्काउंट के साथ यह 18990 में मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में आपको 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है और 4400mAh की बैटरी दी गई है जबकि 55W का फ्लैश चार्ज सपोर्ट मिल रहा है।
Realme 5 Pro
रियलमी 5 प्रो जिस पर अभी 7% की छूट दी जा रही है। इस फोन में आपको 8GB रैम और 128GB का स्टोरेज मिलता है। इसकी मूल कीमत 17999 रुपये है लेकिन 1200 रुपये के डिस्काउंट के साथ अभी अमेजन पर यह सिर्फ 16799 रुपये में मिल रहा है। इस मोबाइल में 4 रियर कैमरे मिलते हैं जिसमें 48MP+ 8MP+ 2MP + 2MP का कैमरा है। जबकि 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 4035mAh की बैटरी मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications