नया मॉनिटर खरीदना चाहते हैं, तो अमेजन पर इन Monitor पर मिल रही है 70% तक की छूट
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल आज से शुरू हो चुकी है। इस सेल में आप अमेजन की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से कई सारे इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य प्रोडक्ट पर भारी डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। अमेजन सेल में आप मॉनिटर, कम्प्यूटर, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और मोबाइल जैसे इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीद सकते हैं। जिस पर आपको भारी छूट मिल रही है। तो आइए हम आपको बताते हैं उन टॉप मॉनिटर के बारे में जिनको आप अच्छे डिस्काउंट के साथ अमेजन से खरीद सकते हैं।

अमेजन पर इन टॉप स्मार्ट टीवी पर मिल रही भारी छूट
एसर ओपन 21.5 इंच - Acer Aopen 21.5 इंच
एसर कंपनी का Acer Aopen 21.5 इंच का एक बेहतरीन मॉनिटर मिल रहा है जिसपर कुल 37 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऊपर आपने साइज तो जान ही ली है जो 21.5 इंच में आता है और वो भी फुल एचडी और इसकी स्क्रीन रिज़्यूलेशन 1920 x 1080 की मिलती है। यह एक LED + LCD मॉनिटर है जिसकी मूल कीमत तो 12,650 रुपये है लेकिन अभी डिस्काउंट के साथ यह महज 7999 रुपये में दिया जा रहा है।
सैमसंग 27 इंच एम5 स्मार्ट - Samsung 27 Inch M5 Smart
यदि आप थोड़ी बड़ी साइज में कोई मॉनिटर ढूंढ रहे हैं तो सैमसंग का एक मॉनिटर आता है जिसमें 27 इंच की बेहतरीन स्क्रीन मिलती है। इस पर अभी 25% का डिस्काउंट मिल रहा है। यानी अमेजन पर इसकी वास्तविक कीमत 28000 रुपये है लेकिन अभी इस पर 7001 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। मतलब आप इसको सिर्फ 20999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें आप नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी जैसे एप्स का मजा ले सकते हैं।
सैमसंग एलईडी मॉनिटर - Samsung LED Monitor
सैमसंग का एक और बेहतरीन मॉनिटर है जिस पर 13% का डिस्काउंट मिल रहा है। जी हां, सैमसंग का यह मॉनिटर 24 इंच की स्क्रीन के साथ आता है। साथ ही इसमें कई बेहतरीन फीचर्स भी मिलते है और इसकी मूल कीमत 15498 रुपये है लेकिन 13% डिस्काउंट मिलता है यानी आप अभी इसको सिर्फ 13498 रुपये में खरीद सकते हैं।
एलजी अल्ट्रागीयर गेमिंग मॉनिटर - LG Ultragear Gaming Monitor
एलजी का एलजी अल्ट्रागीयर गेमिंग मॉनिटर जो 32 इंच के साथ आता है और इस पर अभी 63% की छूट मिल रही है। यानी मूल कीमत 60000 रुपये हैं लेकिन अभी अगर आप खरीदते हो तो आपको 37501 रुपये की छूट मिलती हैं और सिर्फ 22499 रुपये में खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं तो यह मॉनिटर आपके लिए एकदम सही ऑप्शन रहेगा।
लेनोवो एल सीरीज - Lenovo L-Series 21.5
लेनोवो का एल-सीरीज में आने वाला यह मॉनिटर आपके लिए एक और बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। यह 21.5 इंच की स्क्रीन के साथ आता है जो कि फुल एचडी स्क्रीन है। साथ ही अभी इस पर 34 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। मतलब इसकी वास्तविक कीमत अमेजन पर 16590 रुपये हैं लेकिन यह अभी 34% के डिस्काउंट के साथ सिर्फ 10998 रुपये में मिल रहा है। यानी अब आप अमेजन से इसको खरीदते हैं तो 5592 रुपये बचा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications