Christmas और New Year पर सभी बजट के लिए परफेक्ट टेक गिफ्ट्स, यहां देखें लिस्ट
अगर आप भी Christmas और New Year के मौके पर अपने किसी खास या फिर अपने लिए नया गैजेट लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए यह समय सही साबित हो सकता है। जी हां, Amazon और Flipkart पर त्योहारी सीजन के चलते कई प्रोडक्ट्स पर आकर्षक छूट ऑफर की जा रही है।
आज हम आपको इस आर्टिकल में सभी बजट सेगमेंट में आने वाले कुछ टेक्नोलॉजी ऑप्शन बताने जा रहे हैं, जो आपके करीबियों को खुश कर सकते हैं।

अगर आपका बजट सीमित है तो घबराने की बात नहीं है, कम बजट में भी टेक्नोलॉजी गिफ्ट उपलब्ध हैं, जिसमें वायरलेस ईयरबड्स, स्मार्टवॉच से लेकर पोर्टेबल स्पीकर और स्मार्ट होम डिवाइसेस शामिल हैं।
आपको बता दें, Flipkart की बिग सेविंग डेज सेल में Boat, Boult Audio, Oneplus और Oppo के TWS ईयरबड्स पर शानदार छूट ऑफर की जा रही है। जिसके तहत आप Boat Nirvana ANC को सिर्फ 1,799 रुपये, Oppo Enco Buds 2 1,399 रुपये और Noise VS102 Elite को मात्र 899 रुपये में खरीद सकेंगे।
इसके अलावा आप ब्लूटूथ स्पीकर खरीदने की सोच रहे हैं, तो किफायती कीमत पर कई बेहतरीन ऑप्शन उपलब्ध हैं। जैसे बोट स्टोन 190 प्रो स्पीकर जिसे 799 रुपये में लिया जा सकता है। नु रिपब्लिक साउंडबार 20 को 898 रुपये में और पीट्रॉन फ्यूजन मोमेंट 10W स्पीकर 798 रुपये में खरीद सकते हैं।
वहीं आपका बजट ज्यादा है तो प्रीमियम स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, गेमिंग कंसोल या फिर हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा जैसे हाई-एंड टेक गिफ्ट कर सकते हैं। जिसके तहत iPhone 15 और 15 Plus, Samsung Galaxy S23 FE, Motorola Edge 50 Fusion जैसे Android ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। इस त्योहारी सीजन में टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डील्स पाने का सही समय है।
इसके अलावा मिड-रेंज सेगमेंट वाले ग्राहकों के लिए टैबलेट, हाई-एंड स्मार्टवॉच और अच्छे हेडसेट या TWS इयरफोन जैसे कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं। Oneplus, Realme, Xiaomi जैसे ब्रांड्स की स्मार्टवॉच और Sony, Samsung के हेडसेट्स स्टाइल और कार्यक्षमता का बेहतरीन संयोजन ऑफर करते हैं।
साथ ही साथ ई-कॉमर्स साइट्स इस त्योहारी सीजन में आपको होम एंटरटेनमेंट सिस्टम को स्मार्ट टीवी के साथ अपग्रेड करने का शानदार मौका दे रही है, जो कि 5,999 रुपये से शुरू होती हैं। Flipkart Big Saving Days सेल में शानदार स्मार्ट टीवी डील्स उपलब्ध हैं।


Click it and Unblock the Notifications








