Home
Deal of the day

iPhone 16 Pro पर ₹14000 की बड़ी छूट, Flipkart पर मिल रहा है जबरदस्त ऑफर

अगर आप iPhone 16 Pro खरीदने का मन बना रहे थे और अब तक बेहतर ऑफर का इंतजार कर रहे थे, तो यह मौका आपके लिए है। Flipkart ने चुपचाप Apple के फ्लैगशिप iPhone 16 Pro की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है।

अगर आप इस मॉडल को अभी खरीदेंगे तो आपकी हजारों रुपये की बचत हो जाएगी। इस पर क्या डील मिल रही है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन हैं। आइए जानते हैं।

iPhone 16 Pro पर ₹14000 की बड़ी छूट

iPhone 16 Pro की नई कीमत और ऑफर

Flipkart ने iPhone 16 Pro की कीमत में ₹10,000 की सीधी छूट दी है। यानी फोन की कीमत ₹1,19,900 से घटकर अब ₹1,09,990 हो गई है। यहीं नहीं, अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करते हैं, तो आपको अतिरिक्त ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इस तरह फोन की प्रभावी कीमत ₹1,05,990 तक आ जाती है। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसमें पुराने स्मार्टफोन की स्थिति और मॉडल के अनुसार और भी छूट मिल सकती है।

20 मिनट में होगी डिलीवरी

खास बात यह है कि चुनिंदा शहरों में Flipkart Minutes डिलीवरी सर्विस के तहत iPhone 16 Pro केवल 20 मिनट में आपके घर पहुंच सकता है। यानी उतने समय में जितने में आप इसका कवर चुनते हैं, फोन आपके दरवाजे पर होगा।

iPhone 16 Pro के स्पेसिफिकेशन

iPhone 16 Pro में 6.3-इंच LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट, HDR10 और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में Apple का नया A18 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB रैम और 1TB तक की स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

पावर के लिए इसमें 3582mAh बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग, 15W MagSafe वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए iPhone 16 Pro में 48MP मेन कैमरा, 12MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 48MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो FaceTime और HDR पोर्ट्रेट्स के लिए बेस्ट है। यह फोन चार रंगों में उपलब्ध है- Black Titanium, White Titanium, Natural Titanium और Desert Titanium।

क्यों है यह डील खास

नए iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के बावजूद iPhone 16 Pro आज भी Apple का एक बेहद पावरफुल और प्रीमियम डिवाइस माना जाता है। ₹14,000 की इस छूट के साथ यह डील उन यूजर्स के लिए एक शानदार मौका है जो नया iPhone लेना चाहते हैं लेकिन बजट में थोड़ा राहत ढूंढ रहे हैं। अगर आप भी Apple के फैन हैं, तो ये ऑफर आपके लिए फेस्टिव सीजन बोनस साबित हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X