Home
Deal of the day

Infinix के 108MP कैमरा वाले फोन पर धमाकेदार ऑफर्स, हजारों रुपये की बचत करने का मौका, जल्दी करें!

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर ब्लैक फ्राइडे सेल लाइव हो चुकी है। ये सेल 29 नवंबर तक जारी रहेगी। बता दें कि Black Friday Sale 2024 में स्मार्टफोन्स पर भारी छूट ऑफर की जा रही है। अगर आप नया फोन खरीदने के बारे में प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये सेल आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकती है।

Flipkart Black Friday Sale में आपको फोन अपनी ऑरिजनल कीमत से भी कम दाम में मिल रहे हैं। ऐसे में हम आपके लिए एक शानदार डील लेकर आए हैं, जिसमें आप Infinix Note 40X 5G फोन को छूट के साथ खरीद सकते हैं। आप हमारे इस आर्टिकल से इस फोन पर मिलने वाले बैंक और एक्सचेंज ऑफर के बारें में जान सकते हैं।

Infinix के 108MP कैमरा वाले फोन पर धमाकेदार ऑफर्स, यहां जानें

Infinix Note 40X 5G की ऑफर्स डिटेल्स

अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का यूज कर पेमेंट करते हैं, तो आपको इस पर 5% का कैशबैक मिलेगा। ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने वालों को 1000 रुपये का ऑफर मिलेगा।

इसके अलावा, आप इस पर 1000 रुपये के मिलने वाले कूपन से भी बचत कर सकते हैं। इस सेल में फोन पर आपको EMI का ऑप्शन भी मिलेगा। Infinix Note 40X 5G फोन पर सारे ऑफर्स मिलाने के बाद 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। आपको बता दें कि ये डील 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर मिल रही है, जिसकी कीमत लॉन्चिंग के समय 14,999 रुपये थी।

Infinix Note 40X 5G स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.78 FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट शामिल है। इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया है। इस फोन में 8GB सपोर्ट के साथ 8GB फ्यूजन रैम का सपोर्ट दिया गया है।

बात करें इस फोन के कैमरा की तो इसमें 108MP + 2Mp + AI लेंस ट्रिपल कैमरा सेटअस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये फोन 8MP फ्रंट कैमरा को सपोर्ट करता है।

पावर देने के लिए Note 40X 5G फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का कहना है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह फोन एक दिन आसानी से चल सकता है। चार्जिंग के लिए ये फोन टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
In Flipkart's Black Friday Sale, you are getting a chance to buy Infinix Note 40X 5G phone with a discount.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X