पहली सेल में Lava Blaze Duo 5G पर पूरे 2,000 रुपये की इंस्टेंट छूट, जल्दी करें
हाल ही में Lava कंपनी ने अपना लेटेस्ट 5G फोन Blaze Duo 5G लॉन्च किया है, जिसकी आज पहली सेल दोपहर 12 बजे लाइव हो चुकी है। बता दें कि ये फोन ड्यूल डिस्प्ले में आता है। यानी की अगर आप किफायती कीमत में ड्यूल डिस्प्ले वाला फोन खरीदने चाहते हैं, तो ये समय आपके लिए बेहतरीन हो सकता है।
पहली सेल में Lava Blaze Duo 5G फोन को स्पेशल बैंक ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। आइए फिर इस फोन पर मिलने वाले डिस्काउंट और फीचर्स के बारे में जान लेते हैं।

Lava Blaze Duo 5G की पहली सेल शुरू
फोन को दो वेरिएंट 6GB रैम + 128GB और 8GB रैम + 128GB में पेश किया गया है, जिनकी कीमते क्रमश: 16,999 रुपये और 17,999 रुपये है। लेकिन फर्स्ट सेल में लावा के इस नए फोन पर 2,000 रुपये का इंस्टिंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। ये बैंक ऑफर आपको HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ही मिलेगा।
इसके बाद आप 16,999 रुपये वाले वेरिएंट को 14,999 रुपये में और 17,999 रुपये वाले मॉडल को 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस छूट का मजा आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से उठा सकते हैं।
Lava Blaze Duo 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: Blaze Duo 5G एक ड्यूल डिस्प्ले वाला है।इसमें 6.67 इंच (1080x2400 पिक्सल) FHD+3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन में पीछे की तरफ 1.58 इंच की सेकंडरी एमोलेड स्क्रीन दी गई है।
प्रोसेसर: लावा का यह लेटेस्ट फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7025 SoC द्वारा पावर्ड है। यह फोन बिना किसी ब्लोटवेयर के एंड्रॉयड 14 पर चलता है। कंपनी ने वादा किया है कि जल्द ही इसमें एंड्रॉयड 15 अपडेट भी मिलेगा। Blaze Duo 5G में 8GB वर्चुअल रैम और 128GB स्टोरेज उपलब्ध है।
बैटरी: Lava Blaze Duo 5G फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा: Lava Blaze Duo 5G फोन में 64MP का रियर कैमरा और 2MP का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। बात करें सेल्फी कैमरा की तो फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा जोड़ा गया है
अन्य: कनेक्टिविटी के लिए लावा के फोन में 5G SA/ NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6E 802.11 ax, Bluetooth 5.4, Beidou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, यूएसबी टाइप-सी मौजूद है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए Lava Blaze Duo 5G फोन IP64 रेटिंग प्राप्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications








