iPhone 16 की कीमत में बड़ी कटौती!, बैंक ऑफर्स के साथ बचत करने का मौका
iPhone 16 सीरीज फोन को खरीदने की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, iPhone 16 पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में जो कोई भी इस फोन को कम कीमत पर खरीदने का इंतजार कर रहा था, उसके लिए इस फोन को खरीदने का इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता है।
बता दें कि बेस iPhone 16 पर पूरे 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, कंपनी इस पर कई सारे ऑफर्स भी दे रही है, जिसके बाद आप इस फोन को और भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि iPhone 16 को कहां से और कितनी कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

iPhone 16 पर मिल रही बड़ी छूट
भारतीय मार्केट में iPhone 16 के 128GB वाले बेस वेरिएंट को 79,900 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। लेकिन अब शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर इस फोन पर 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, आप SBI यूजर्स हैं, तो आप इस फोन पर और भी छूट पा सकते हैं।
जी हां, अगर आप SBI Credit Card से पेमेंट कर इस फोन को खरीदते हैं, तो आपको इस पर 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। सभी ऑफर्स को मिलाने के बाद इस फोन को आप 72,900 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। अन्य बैंक पर इस पर लाभ मिल रहा है।
अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज कर iPhone 16 को खरीदना चाहते हैं, तो इस पर आपको 27,500 रुपये की छूट मिलेगी। लेकिन ये ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करेगा। आपका पुराना फोन जितना अच्छा होगा, उतना ही प्रोफिट आपको मिलेगा। इस बेहतरीन डील का लाभ लेने के लिए आप यहां पर क्लिक करें।
iPhone 16 के स्पेसिफिकेशंस
iPhone 16 में 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले की दी गई है। इस फोन में Apple Intelligence फीचर्स का सपोर्ट उपलब्ध है। इस फोन में खास बटन के साथ कैमरा कंट्रौल करने के फीचर्स भी मिलते हैं।
इस फोन में 48MP फ्यूजन कैमरा दिया गया है और 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी टेलीफोटो जूम भी शामिल है। सेल्फी के लिए इस फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में A18 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर iPhone 16 फोन 22 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








