Home
Deal of the day

iPhone 16 Plus पर सबसे बड़ी छूट! कीमत में 24900 रुपये की गिरावट

अगर आप Apple का नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए बिल्कुल सही समय है। iPhone 16 Plus, जिसे भारत में ₹89,900 की कीमत पर लॉन्च किया गया था, अब Reliance Digital की साइट पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।

प्रीमियम डिजाइन, शक्तिशाली A18 चिप और 48MP कैमरा सिस्टम जैसे फीचर्स वाला यह फोन अब ₹65,000 से भी कम में मिल रहा है। कीमत में आई यह बड़ी गिरावट इसे एक बेहद आकर्षक डील बना देती है।

iPhone 16 Plus पर सबसे बड़ी छूट!

iPhone 16 Plus पर भारी ऑफर

iPhone 16 Plus को Reliance Digital पर ₹68,990 की कीमत में लिस्ट किया गया है, जो लॉन्च कीमत से ₹20,910 कम है। इसके साथ ही, IDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI पर ग्राहकों को ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस तरह कुल मिलाकर कीमत में ₹24,900 की भारी बचत हो रही है। iPhone के प्राइस ग्राफ को देखते हुए, यह इस मॉडल पर अब तक की सबसे बड़ी कटौती मानी जा रही है।

परफॉर्मेंस और AI फीचर्स का पावरहाउस

iPhone 16 Plus में Apple का लेटेस्ट A18 प्रोसेसर दिया गया है, जो फोन को तेज परफॉर्मेंस के साथ Apple Intelligence फीचर्स भी सपोर्ट करता है। रोजमर्रा के कामों से लेकर हाई-एंड गेमिंग और AI टास्क तक यह चिपसेट बेहतरीन तरीके से हैंडल करता है।

6.7-इंच XDR डिस्प्ले

फोन में 6.7-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है जो कलर एक्यूरेसी, ब्राइटनेस और कंट्रास्ट के लिए मशहूर है। वीडियो देखने, गेम खेलने और सोशल मीडिया स्क्रॉल करने का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है।

48MP कैमरा सिस्टम

iPhone 16 Plus में पीछे की तरफ 48MP मेन कैमरा और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है, जबकि फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरा सिस्टम लो-लाइट से लेकर डे-लाइट फोटोग्राफी तक शानदार परिणाम देता है और वीडियो रिकॉर्डिंग में भी प्रो-लेवल आउटपुट देता है।

मजबूत डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ

iPhone 16 Plus IP68 रेटिंग और अल्यूमिनियम फ्रेम के साथ आता है, जो इसे टिकाऊ बनाता है। Apple के अनुसार, यह फोन 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है, जो इसे लंबे इस्तेमाल के लिए एक विश्वसनीय विकल्प बनाता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X