Home
Deal of the day

आसान किस्तों में घर ले आएं iPhone 17 Pro, हर महीने चुकाने होंगे इतने रुपये!

iPhone 17 Pro एपल का सबसे एडवांस और लेटेस्ट आईफोन मॉडल है। इसकी कीमत सवा लाख से भी ज्यादा है। जिसे बहुत लोगों के लिए अफोर्ड करना बस की बात नहीं है। हालांकि एक ऐसा तरीका है जिसकी मदद से यह फ्लैगशिप आईफोन आपके घर आ सकता है।

दरअसल, इस पर 12 महीने की No-Cost-EMI की सुविधा मिल रही है। बस इसके लिए आपको एलिजिबल बैंक कार्ड चाहिए। इस मॉडल को बहुत कम की आसान किस्तों पर आप खरीद सकते हैं। इस पर ईएमआई की क्या सुविधा है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं। सब जानेंगे इस खबर में...

आसान किस्तों में घर ले आएं iPhone 17 Pro

कितने रुपये की बनेगी EMI

एपल की वेबसाइट के अनुसार, iPhone 17 Pro को 12 महीने के लिए नो-कॉस्ट-EMI के साथ खरीदा जा सकता है। इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये है। अगर अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस और ICICI का कार्ड है तो 5000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद कीमत 1,29,900 रह जाएगी। अब इस कीमत पर 12 महीने के लिए 10825 रुपये की किस्त बनेगी।

मतलब 10825x12 होता है 1,29,900 रुपये। खास बात है कि इसमें आपको एक भी रुपये का ब्याज नहीं देना है। यानी एक साल तक सिर्फ कीमत चुकानी है। कुलमिलाकर जिन लोगों के पास ज्यादा बजट नहीं है वे इसका फायदा उठा सकते हैं।

iPhone 17 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

iPhone 17 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें कमाल की AI खूबियां दी गई हैं, जो इसे मार्केट का टॉप फ्लैगशिप मॉडल बना देती हैं।

प्रोसेसर: Apple A19 Pro चिपसेट (3 nm टेक्नोलॉजी)

स्टोरेज: आमतौर पर 12 GB RAM; स्टोरेज वेरिएंट 256 GB, 512 GB, 1 TB

डिस्प्ले: 6.3-इंच OLED (Super Retina XDR) स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट, आउटडोर पिक ब्राइटनेस ~3000 nits तक

बॉडी & डिजाइन: एल्युमिनियम फ्रेम के साथ (टाइटेनियम से हटकर), IP68 वॉटर/डस्ट रेजिस्टेंस

कैमरा सिस्टम: ट्रिपल 48 MP रियर कैमरा सेटअप- मेन, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस के साथ

बैटरी & चार्जिंग: बेहतर बैटरी लाइफ; वायरलेस (MagSafe/Qi2) और यूएसबी-C चार्जिंग सपोर्ट

सॉफ्टवेयर: iOS 26 के साथ

अन्य फीचर्स: Always-On डिस्प्ले, Dynamic Island, सेलुलर/नेटवर्किंग (5G), हाई-क्वालिटी ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग (4K, ProRes)

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X