बड़ी छूट: Motorola के 32MP फ्रंट कैमरा वाले फोन पर बचत के साथ फ्री पाएं बड्स, ऑफर्स का तुरंत लें लाभ
भारत में Amazon पर Great Indian Festival Sale की धूम मची हुई है। दिवाली से पहले कंपनी अपने यूजर्स के लिए कई तरह की बेहतरीन डील्स लेकर आ रही है, जिसमें कई सारे ब्रांडेड फोन्स भी शामिल हैं। अब मोटोरोला के एक स्टाइलिश फोन पर इस सेल में बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।
यह सेल आपको Motorola Razr 50 Ultra फोन को बेहद ही कम कीमत में खरीदने का मौका दे रही है। इस फोन पर Amazon Great Indian Festival Sale में सीधे 10,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। आइए जानते है कि आप इस फोन को कितनी कीमत के साथ खरीद सकते हैं।

Motorola Razr 50 Ultra की ऑफर प्राइज
इस फोन के 12GB रैम और 512GB के इंटरनल स्टोरेज की कीमत 89,999 रुपये हैं। लेकिन इस सेल में आप इस फोन को सीधे 10,000 रुपये की बचत के साथ घर ला सकते हैं। इस ऑफर के लिए आपको एक्सिस बैंक या फिर IDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा।
इसके साथ ही कंपनी इस फोन पर 45,00 रुपये तक का कैशबैक भी ऑफर कर रही है। Razr 50 Ultra पर आप एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के बाद यह फोन 60,000 रुपये तक सस्ता हो सकता है। लेकिन एक्सचेंज आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करेगा।
वहीं कंपनी इस फोन की खरीद पर यूजर्स को मोटो बड्स प्लस मुफ्त में दे रही है। यानी की फोन पर बचत करने के साथ आप फ्री बड्स का मजा भी लें सकते हैं। वहीं, आप इस बेहतरीन डील का लाभ यहां से उठा सकते हैं।
Motorola Razr 50 Ultra स्पेसिफिकेशंस
इस फोन में 6.9 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले प्लस LTPO oLED इनर डिस्प्ले मिलती है। यह डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz के टच सैंप्लिंग रेट मिलती है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस भी दे रही है। इसमें आपको स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में 12GB LPDDR5x रैम और 512GB के UFS 4.0 स्टोरेज मिल रहा है।
Razr 50 Ultra में एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरा दिए गए हैं। इसमें 50MP के OIS मेन सेंसर के साथ एक 50MP का टेलिफोटो सेंसर मिल रहा है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। पावर देने के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही यह फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।


Click it and Unblock the Notifications








