तगड़ी बचत के साथ खरीदें OnePlus 13, Flipkart पर मिल रहा धमाकेदार ऑफर
OnePlus 15 के लॉन्च के तुरंत बाद OnePlus 13 की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेना चाहते हैं लेकिन बजट को लेकर सोच रहे थे, तो OnePlus 13 आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है।
Flipkart पर इस फोन की कीमत में बड़ी कटौती की गई है और बैंक ऑफर्स जोड़कर यह डील और भी ज्यादा आकर्षक बन जाती है। फोन फ्लैगशिप फीचर्स दिए गए हैं। कैमरा के मामले में भी फोन आपको पसंद आ सकता है।

Flipkart पर OnePlus 13 की नई कीमत
Flipkart पर OnePlus 13 (12GB + 256GB) वेरिएंट अब ₹69,999 की जगह सिर्फ ₹62,489 में लिस्टेड है। यानी ₹11,510 का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। यही नहीं, यदि आप Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अतिरिक्त ₹4,000 की छूट मिलेगी।
इन सभी ऑफर्स को मिलाने के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर ₹58,489 रह जाती है। फोन दो कलर वेरिएंट Midnight Ocean और Black Eclipse में उपलब्ध है।
डिस्प्ले
OnePlus 13 में 6.82-इंच का LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इतनी अधिक ब्राइटनेस इसे धूप में भी बेहद स्पष्ट बनाती है और स्क्रॉलिंग अनुभव को स्मूथ और प्रीमियम बनाती है।
परफॉर्मेंस
फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर शामिल है, जिसे Adreno 830 GPU के साथ पेयर किया गया है। यह कॉम्बिनेशन मल्टीटास्किंग, हाई-एंड गेमिंग और हेवी ऐप्स को बेहद स्मूथ चलाता है। OnePlus ने इस फोन के लिए Android 15 बेस्ड UI दिया है और 4 मेजर Android अपडेट देने का वादा किया है।
कैमरा सेटअप
OnePlus 13 कैमरा डिपार्टमेंट में भी बेहद मजबूत है। इसमें तीनों ही 50MP कैमरे शामिल हैं।
- 50MP OIS प्राइमरी सेंसर
- 50MP 120° अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3X ऑप्टिकल जूम)
सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो शार्प और डिटेल्ड आउटपुट प्रदान करता है।
बैटरी और चार्जिंग
डिवाइस में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो पूरे दिन आसानी से चलती है। फास्ट चार्जिंग के लिए OnePlus 13 में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में पर्याप्त चार्ज हो जाता है।
क्यों है यह सबसे बेहतर डील?
OnePlus 13 अपनी प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, हाई-एंड प्रोसेसर, दमदार कैमरा सेटअप और लंबी बैटरी लाइफ की वजह से अभी भी एक बेहतरीन फ्लैगशिप है। Flipkart के हालिया डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स मिलाकर यह डिवाइस 2025 में सबसे वैल्यू-फॉर-मनी OnePlus स्मार्टफोन बन गया है।


Click it and Unblock the Notifications