Samsung Galaxy S25 Ultra, S24 Ultra और S23 Ultra सस्ते में खरीदें, फायदे की है डील
फ्लिपकार्ट और अमेजन की एनुअल सेल 23 सितंबर से लाइव हो रही है। सेल में हजारों रुपये की बचत करने का 'गोल्डन चांस' मिलेगा। लेकिन Samsung Galaxy S25 Ultra, S24 Ultra और S23 Ultra सेल से पहले अच्छे डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए अवेलेबल करवाए गए हैं।
अगर आप सैमसंग के किसी भी फ्लैगशिप मॉडल को खरीदते हैं तो आपकी हजारों रुपये की बचत हो जा सकती है। इस जबरदस्त छूट के साथ एक्सचेंज की सुविधा भी मिल रही है, जिससे इसकी कीमत और भी कम की जा सकती है। मतलब, जिन्हें ऑफर्स के साथ फ्लैगशिप लेवल का परफॉर्मेंस चाहिए। उन्हें ये डील एक बार जरूर चेक कर लेनी चाहिए।

हजारों रुपये कम हुई कीमत
Galaxy S23 Ultra (2023 लॉन्च)- इस स्मार्टफोन को 1,24,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब यह अमेजन पर केवल 79,999 में मिल रहा है। मतलब 45,000 रुपये बचाने का मौका।
Galaxy S24 Ultra (2024 लॉन्च) - टॉप नॉच परफॉर्मेंस से लैस Galaxy S24 Ultra भी 35,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इसे लगभग 95,000 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Galaxy S25 Ultra (2025 लॉन्च)- इसका लॉन्च प्राइस 1,29,999 रुपये था, लेकिन अब 1,07,999 रुपये में इसे खरीदा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन और टॉप फीचर्स
डिस्प्ले- Galaxy S25 Ultra में 6.9-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जिसमें QHD+ (3120 x 1440 पिक्सल) रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। S24 Ultra और S23 Ultra दोनों में 6.8-इंच Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन है, 120Hz रिफ्रेश रेट व QHD+ रेजॉल्यूशन के साथ।
प्रोसेसर- S25 Ultra में नया Snapdragon 8 Elite चिपसेट है। S24 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 है, जो पावर एफिशिएंसी और AI फीचर्स के लिए मजबूत है। वहीं S23 Ultra में Snapdragon 8 Gen 2 मिलता है।
कैमरा सेटअप
- S25 Ultra - 200MP मेन + 50MP 5x पेरिस्कोप + 10MP 3x ऑप्टिकल जूम + 50MP अल्ट्रा-वाइड
- S24 Ultra - लगभग समान सेटअप लेकिन अल्ट्रा-वाइड सिर्फ 12MP
- S23 Ultra - 200MP मेन कैमरा और 10MP 10x पेरिस्कोप लेंस
बैटरी और चार्जिंग- तीनों स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ आते हैं।
किसे खरीदना फायदेमंद?
- लो बजट - ₹80,000 से कम में S23 Ultra बेस्ट।
- लेटेस्ट टेक - S25 Ultra में नया Snapdragon 8 Elite।
- फोटोग्राफी - S25 Ultra का कैमरा सबसे एडवांस।
- बैलेंस्ड चॉइस - S24 Ultra परफॉर्मेंस और प्राइस का सही कॉम्बो।
- लॉन्ग-टर्म वैल्यू - S25 Ultra सबसे ज्यादा अपडेट सपोर्ट देगा।


Click it and Unblock the Notifications








