OnePlus Nord 4 5G स्मार्टफोन बेस्ट प्राइज में उपलब्ध! अभी खरीदें
पुराने फोन से बोर हो गए हैं और अब एक ऐसे फोन को खोज रहे हैं, जिसकी कीमत भी कम हो। साथ ही उसमें आपको सारी खूबियां भी मिल सकें, तो हम आपके लिए एक ऐसा फोन लेकर आए हैं, जिसे आप Amazon की सेल में सस्ते दामों में खरीद सकते हैं।
दरअसल, Amazon India की साइट पर ऑफर्स के साथ OnePlus Nord 4 5G को 27,000 रुपये से भी कम में खरीदने का मौका मिल रहा है। अगर आप भी सस्ता और खूबियों से लैस फोन खरीदना चाहते हैं, तो ये स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है। आइए इस डील के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

OnePlus Nord 4 5G पर डिस्काउंट
वनप्लस के इस 5जी फोन को अमेजन की साइट पर 29,999 रुपये की जगह 27,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। यानी की आपको इस फोन पर पूरे 2,000 रुपये की छूट मिल रही है। साथ ही वनकार्ड क्रेडिट ट्रांजेक्शन, फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड और RBL बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 1000 रुपये की छूट मिल रही है। इसका मतलब यह हुआ है कि सारे ऑफर्स मिलाकर आप इस फोन पर 3000 रुपये की छूट पा सकते हैं।
कंपनी इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी लेकर आई है, जिसके तहत पुराना फोन एक्सचेंज करने पर आपको 26,550 रुपये की अतिरिक्त छूट भी प्राप्त हो सकती है। यहां ध्यान रहे कि ये छूट आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी। इस फोन पर मिल रही इस शानदार डील का लाभ लेने के लिए यहां पर क्लिक करें।
OnePlus Nord 4 5G स्पेसिफिकेशंस
बता दें कि इस फोन को 16 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसमें 6.74 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। ये फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 3 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में आपको 128जीबी रैम मिलती है। वनप्लस का ये Nord 4 5G फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।
स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 5500mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी मिलती है, जो कि 100 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
Nord 4 5G स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा जोड़ा गया है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए ये फोन IP54 रेटिंग प्राप्त है।


Click it and Unblock the Notifications








