अमेजन पर Children's Day स्पेशल ऑफर, Samsung और Honor टैब पर तगड़ी छूट, फटाफट खरीदें
भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस (Children's Day) के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में बाल दिवस 2024 के आने में महज दो दिन का समय ही बचा हुआ है। इसी उपलक्ष में ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon ने Children's Day Store पेश किया है, जिसमें कंपनी शानदार डील्स लेकर आई है।
आप अपने बच्चों के लिए इस स्टोर से हेडफोन, टैबलेट, स्टेशनरी प्रोडक्ट, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के साथ और भी कई प्रोडक्ट्स पर 75% तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। बता दें कि सेल शुरू हो चुकी है और यह 14 नवंबर तक जारी रहेगी। ऐसे में हम आपके लिए टैबलेट पर मिलने वाली बेस्ट डील्स लेकर आए हैं, तो चलिए जान लेते हैं।

Amazon Children's Day Store पर टैब पर बेस्ट डील
Samsung Galaxy Tab A9+
सैमसंग के इस टैब को Amazon Children's Day Store पर 19,931 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस टैब पर कंपनी नो-कॉस्ट ईएमआई से लेकर एक्सचेंज ऑफर तक का लाभ लेकर आई है। आप इस टैब पर मिलने वाली डील का लाभ यहां से लें सकते हैं।
इस टैब में 1920x1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 11 इंच WQXGA डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है। इस टैबलेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है। इस टैब में 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं।
Samsung Galaxy Tab A9+ कंपनी के OneUI 5.1.1 के साथ एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसमें 8MP के रियर कैमरे और 50MP का फ्रंट कैमरा जोड़ा गया है। पावर के लिए इसमें 7040mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Honor Pad X8a Kids Edition
बता दें कि Honor के Pad X8a Kids Edition को Amazon Children's Day Store पर मात्र 11,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में यश बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आप इस पर पूरे 7.5 परसेंट का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते है, जिसकी वजह से इसकी कीमत और भी कम होकर मात्र 11,099 रुपये रह जाएगी। आप इस टैब पर भी नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर का लाभ लें सकते हैं। Honor Pad X8a Kids Edition पर मिलने वाली डील का लाभ लेने के लिए यहां पर क्लिक करें।
बात करें इस टैब की खासियत की तो इसमें 11 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज और रिजॉल्यूशन 1290x1200 पिक्सल है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है। आपको ये दो स्टोरेज ऑप्शन 64GB और 128GB में मिलता है।
इसमें 50MP का प्राइमरी और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Pad X8a Kids Edition टैब 8300mAh की बैटरी के साथ आता है। यह टैब एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड मैजिकओएस 8.0 पर रन करता है।


Click it and Unblock the Notifications








