OnePlus Nord CE4 Lite 5G पर भारी बचत का मौका!, बिना मौका गवाएं अभी खरीदें पावरफुल स्मार्टफोन
OnePlus Nord CE4 Lite 5G एक स्टाइलिश और पावरफुल स्मार्टफोन है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस और बेहतरीन फीचर्स प्रदान करता है। लेकिन अब इस फोन के 8GB+128GB वेरिएंट को छूट के साथ छूट के साथ कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है।
जी हां, छूट के बाद आप इस फोन को 20,000 रुपये से भी कम कीमत पर खरीद सकेंगे। ऐसे में अगर आप 20,000 रुपये वाले बेहतरीन स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो वनप्लस का ये 5G फोन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। चलिए वनप्लस के फोन पर मिल रही डील के बारे में जान लेते हैं।

OnePlus Nord CE4 Lite 5G की ऑफर प्राइज
बता दें कि Nord CE4 Lite 5G फोन Amazon पर 20,999 रुपये की जगह 19,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन पर इस सेल में पूरे 5 प्रतिशत की छूट मिल रही है। वहीं, आप ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर फ्लैट 1,000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं, जिसके बाद इस फोन की कीमत घटकर महज 18,999 रुपये रह जाएगी।
इसके अलावा, फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसके तहत आप 17,350 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। लेकिन इस फोन पर मिलने वाला एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा। इतना ही नहीं, फोन पर आपको नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन मिलेगा।
OnePlus Nord CE4 Lite 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
Nord CE4 Lite में 6.67 इंच का Full HD+ (1080x2400p) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और आस्पेक्ट रेश्यों 20:9 है। इस फोन की स्क्रीन 2100nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। फोन में एक्वा टच फीचर दिया गया है, जो कि गीले हाथ होने पर भी टच रिस्पॉन्स करता है।
प्रोसेसर
OnePlus के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 695 SoC ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB RAM और वर्चुअल रैम फीचर भी दिया गया है।
Oneplus Nord CE4 Lite 5G की बैटरी लाइफ और कैमरा
इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 80W SuperVOOC के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन 50 मिनट में फुल चार्ज होने की क्षमता भी रखता है। कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। कंपनी ने इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनो कैमरा जोड़ा है।
फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो कि आपके सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को बेहतर बनाता है। इसमें 30FPS पर फुल HD पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें स्लो मोशन और टाइम लैप्स वीडियो भी रिकॉर्ड की जा सकती है।
दो साल तक मिलेगा एंड्रॉयड अपडेट
बता दें कि यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Oxygen 14 पर रन करता है। इतना ही नहीं Oneplus इस फोन में 2 साल तक का एंड्रॉयड अपडेट भी मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








